Kota Srinivasa Rao Death: पीएम मोदी ने अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव के निधन पर जताया शोक, कहा- उन्होंने हमेशा दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 13 Jul 2025 4:36 PM

विज्ञापन

PM Modi condoles actor death

Kota Srinivasa Rao Death: दिग्गज तेलुगु अभिनेता और पद्मश्री पुरस्कार विजेता कोटा श्रीनिवास राव के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया और लिखा, उन्होंने हमेशा दर्शकों को अपने अभिनय से मंत्रमुग्ध किया.

विज्ञापन

Kota Srinivasa Rao Death: वरिष्ठ अभिनेता और पद्मश्री पुरस्कार विजेता कोटा श्रीनिवास राव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “उन्हें उनकी सिनेमाई प्रतिभा और बहुमुखी प्रतिभा के लिए याद किया जाएगा. उन्होंने अपने शानदार अभिनय से विभिन्न पीढ़ियों के दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया. वे समाज सेवा में भी अग्रणी रहे और गरीबों व वंचितों को सशक्त बनाने के लिए काम किया. उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना। ओम शांति.”

अभिनेता और पूर्व विधायक कोटा श्रीनिवास राव का 83 साल की उम्र में निधन

तेलुगु सिनेमा के दिग्गज अभिनेता एवं पूर्व विधायक कोटा श्रीनिवास राव का रविवार को निधन हो गया. वह 83 वर्ष के थे और लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे. राव ने अपने आवास पर अंतिम सांस ली. श्रीनिवास राव ने अपने चार दशक से भी अधिक के करियर में 750 फिल्मों में अभिनय किया. उन्होंने 1978 में ‘प्रणाम खरीदु’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. ‘सत्रुवु’, ‘अहा! ना पेलंता’, ‘हेलो ब्रदर’, ‘मनी’, निर्देशक राम गोपाल वर्मा की ‘शिवा’ और ‘गयाम’ जैसी फिल्मों ने श्रीनिवास राव को अपार प्रसिद्धि दिलाई. पद्मश्री से सम्मानित श्रीनिवास राव 1999 से 2004 तक आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक रहे.

मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और राज्यपाल अब्दुल नजीर ने भी जताया दुख

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और राज्यपाल अब्दुल नजीर ने रविवार को दिग्गज तेलुगु अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव के निधन पर शोक व्यक्त किया. मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “पद्मश्री पुरस्कार विजेता और अपनी अभिनय प्रतिभा से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने वाले राव को मेरी श्रद्धांजलि. मैं उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं.” राज्यपाल अब्दुल नजीर ने भी राव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अभिनेता ने मंच और स्क्रीन पर अपने प्रदर्शन से लोगों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola