Kolkata Law Student Assault: सामूहिक दुष्कर्म मामले की जांच के लिए SIT गठित, सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार

Chhatra Parishad students wing protest
Kolkata Law Student Assault : साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है. टीम में पांच लोग शामिल होंगे.
Kolkata Law Student Assault : कोलकाता पुलिस ने लॉ कॉलेज की छात्रा से कथित सामूहिक दुष्कर्म की जांच के लिए 5 सदस्यीय एसआईटी गठित की है. 5 सदस्यीय एसआईटी की टीम एसीपी प्रदीप कुमार घोषाल और एसएसडी की देखरेख में मामले की जांच करेगी. सामूहिक दुष्कर्म मामले में कॉलेज के सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार किया गया है. अब तक कुल चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.
West Bengal | A 5-member SIT has been formed under the supervision of ACP Pradip Kumar Ghosal, SSD, to investigate the alleged gangrape incident at South Calcutta Law College in Kolkata on 25th June evening: Kolkata Police
— ANI (@ANI) June 28, 2025
The three accused, Manojit Mishra, Zaib Ahmed and…
तीन आरोपियों को 1 जुलाई तक पुलिस हिरासत
छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार तीन आरोपियों मनोजीत मिश्रा, जैब अहमद और प्रमित मुखोपाध्याय को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उन्हें 1 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.
लॉ कॉलेज का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
कोलकाता के लॉ कॉलेज में प्रथम वर्ष की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में शनिवार को कॉलेज के एक सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार किया गया. अधिकारी ने बताया, ‘‘हमने आज सुबह सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार कर लिया क्योंकि उसके जवाब अस्पष्ट थे. सीसीटीवी फुटेज से कॉलेज में उसकी मौजूदगी का पता चला था.’’ अधिकारी ने कहा कि गार्ड अपनी ड्यूटी निभाने में विफल रहा और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या उस समय वह ड्यूटी पर अकेला था. घटना 25 जून की शाम को साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में हुई थी.
पीड़िता का आरोप है, सुरक्षा गार्ड ने उसकी मदद नहीं की
पीड़िता ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में आरोप लगाया है कि सुरक्षा गार्ड ने उसकी मदद नहीं की. 24 वर्षीय छात्रा एक परीक्षा के लिए फॉर्म भरने कॉलेज गई थी और काम पूरा होने के बाद भी उसे यूनियन रूम में ही रहने के लिए मजबूर किया गया. आरोप है कि पूर्व छात्र व आपराधिक मामलों के वकील ने विवाह का प्रस्ताव ठुकराने के बाद छात्रा से बलात्कार किया. वहीं, कॉलेज के दो मौजूदा छात्र अपने मोबाइल फोन पर इस कृत्य की वीडियो बना रहे थे. पीड़िता ने आरोप लगाया कि रात करीब 7:30 बजे से लेकर 10:30 बजे तक उसके साथ यह सब हुआ. पुलिस ने अपराध से जुड़े गार्ड रूम और यूनियन रूम को सील कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










