Kolkata Doctor Murder: महिला डॉक्टर की हत्या के बाद गृह मंत्रालय एक्टिव, लॉ एंड ऑर्डर पर हर 2 घंटे में मांगी रिपोर्ट
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 18 Aug 2024 8:18 AM
अमित शाह
Kolkata Doctor Murder: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने डॉक्टरों के प्रदर्शन के मद्देनजर राज्यों से हर दो घंटे की स्थिति रिपोर्ट देने को कहा है. जानें क्या है पूरा मामला
Kolkata Doctor Murder: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक महिला डॉक्टर के साथ कथित बलात्कार और फिर उसकी हत्या के मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय एक्टिव हो गया है. मंत्रालय ने घटना के विरोध में डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य लोगों के प्रदर्शनों के मद्देनजर सभी राज्यों के पुलिस बलों को ‘हर दो घंटे’ में स्थिति रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है.
केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा राज्य पुलिस बलों को भेजे गए मैसेज में कहा गया है कि प्रदर्शनों के मद्देनजर सभी राज्यों की कानून-व्यवस्था की स्थिति पर नजर रखी जानी चाहिए. पुलिस बलों को शुक्रवार को यह मैसेज भेजा गया जिसमें कहा गया- कृपया इस संबंध में कानून और व्यवस्था की स्थिति की हर दो घंटे की रिपोर्ट फैक्स/ ईमेल/ व्हाट्सऐप द्वारा गृह मंत्रालय कंट्रोल रूम (नयी दिल्ली) को भेजी जाए. मंत्रालय ने राज्य पुलिस बलों को फैक्स और व्हाट्सऐप नंबर तथा ईमेल आईडी भी उपलब्ध कराई, जिस पर हर दो घंटे में स्थिति रिपोर्ट भेजी जानी है.
Read Also : Kolkata Doctor Murder Case: जूनियर डॉक्टर के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी का होगा साइकोलॉजिकल टेस्ट, कोलकाता पहुंची CFSL की टीम
क्या है डॉक्टरों की मांग?
देश के विभिन्न हिस्सों में डॉक्टर और अन्य चिकित्सा कर्मचारी महिला डॉक्टर की हत्या मामले को लेकर प्रदर्शन करते शुक्रवार को नजर आए. इससे स्वास्थ्य सुविधाएं प्रभावित हुईं. प्रदर्शनकारी स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ हिंसा की जांच के लिए एक केंद्रीय कानून बनाने, अन्य मांगों के अलावा जरूरी सुरक्षा अधिकारों के साथ अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित करने पर जोर दे रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










