Kolkata Assault Case: कोलकाता दुष्कर्म मामले में एक और गिरफ्तार, पुलिस ने लॉ कॉलेज के सुरक्षा गार्ड को दबोचा

Kolkata Assault Case
Kolkata Assault Case: कोलकाता सामूहिक दुष्कर्म मामले में कॉलेज के सुरक्षा गार्ड की गिरफ्तारी हुई है. इससे पहले 3 और आरोपियों को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार किया था. महिला आयोग ने प्रशासन पर कड़े सवाल खड़े किए है.
Kolkata Assault Case: कोलकाता के साउथ लॉ कॉलेज में 25 जून की रात एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था. इस घटना में पूरे देश को झकझोर के रख दिया गया है. कोलकाता पुलिस में मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए कॉलेज के सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में पहले तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई थी. इससे पहले शुरूआती जांच के आधार पर इस मामले में पुलिस में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. जिनमें से एस 2 कॉलेज का के छात्र है और एक पूर्व छात्र नेता रह चुका है.
राष्ट्रीय महिला आयोग प्रशासन पर लगाए आरोप
राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य अर्चना मजूमदार प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा आयोग पीड़िता पता और लोकेशन मांगा था. लेकिन आयोग को जानकारी नहीं दी गई. उन्होने यह भी आरोप लगाया कि पीड़िता को नेशनल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में लेकर जाया गया था. लेकिन वहां उसकी जांच नहीं की गई. उनका कहना है कि जानबूझ कर जांच में देरी की गई.
आयोग लगातार पुलिस से संपर्क करने की कोशिश कर रहा है
अर्चना प्रशासन पर कड़े सवाल खड़े किए है. पत्रकारों से बात करते हुई अर्चना ने कहा कि यह बहुत ही अफसोस की बात है मैं अभी कोलकाता में हूं और लगातार पुलिस से संपर्क करने की कोशिश में लगी हुई हूं, लेकिन पुलिस अधिकारियों की तरफ से अभी तक किसी भी तरह की जानकारी साझा नहीं किए जा रही है. वह आगे कहती है कि उन्होंने साउथ कोलकाता की एसपी को मैसेज कर घटना की जांच का अपडेट लेने के लिए मैसेज था किया, लेकिन सामने से कोई जवाब नहीं आया. तंज कसते हुए अर्चना कहती है कि शायद वह बहुत व्यस्त हैं.
यह भी पढ़े: Kolkata Law Student Assault : दुष्कर्म के आरोपी का संबंध TMC से, बीजेपी ने फोटो शेयर करके साधा निशाना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By नेहा कुमारी
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










