ePaper

Mahakumbh: महाकुंभ जाने वाले दें ध्यान, बंसत पंचमी पर प्रयागराज में लागू रहेगा डायवर्जन प्लान

Updated at : 31 Jan 2025 5:05 PM (IST)
विज्ञापन
फाइल फोटो

फाइल फोटो

Mahakumbh: मौनी अमावस्या के दिन संगम नोज पर हुए हादसे के बाद बसंत पंचमी पर होने वाले स्नान को लेकर प्रयागराज के डीएम ने नया डायवर्जन प्लान जारी किया है.

विज्ञापन

Mahakumbh: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में हुए हादसे के बाद से ही शासन और प्रशासन दोनों ही पूरी तरह सतर्क है. सरकार अब सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों का खंडन भी कर रही है. दरअसल,  मौनी अमावस्या के दिन संगम नोज पर हुए हादसे के बाद सोशल मीडिया पर एक खबर फैलाई जा रही है कि प्रयागराज में 4 फरवरी तक वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध है. इसको लेकर डीएम प्रयागराज रवींद्र कुमार मंदार ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर 4 फरवरी तक प्रयागराज में वाहन प्रवेश प्रतिबंध का दावा करने वाली वायरल खबर पूरी तरह से निराधार है. यदि आप महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने जा रहे हैं तो सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान न दें और सिर्फ सरकार के द्वारा जारी किए गए नियमों का पालन करें. 

डीएम प्रयागराज रवींद्र कुमार
डीएम प्रयागराज रवींद्र कुमार

2 और 3 फरवरी को लागू रहेगा डायवर्जन प्लान: डीएम प्रयागराज

डीएम प्रयागराज रवींद्र कुमार मंदार ने बताया कि मौनी अमावस्या के लिए जिला प्रशासन और मेला प्रशासन द्वारा डायवर्जन स्कीम लागू की गई थी. लेकिन अब पुलिस द्वारा डायवर्जन स्कीम को हटाया जा रहा है. 31 जनवरी, 1 फरवरी और 4 फरवरी को किसी भी तरह से वाहन पर प्रतिबंध नहीं रहेगा. 2 और 3 फरवरी को वसंत पंचमी के स्नान पर लागू डायवर्जन स्कीम लागू होगी. योजना मेला क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश की बहुत अलग प्रक्रिया है, मेला अधिकारी और डीआईजी सभी को इसकी जानकारी देंगे. कमिश्नरी क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश पर किसी भी तरह से कोई प्रतिबंध नहीं है. 

शुक्रवार सुबह संगम पर दिखा श्रद्धालुओं का मेला 

दूसरी ओर, शुक्रवार को संगम तट पर श्रद्धालुओं ने सुबह-सुबह आस्था की डुबकी लगाई और पूर्जा अर्चना की. संगम घाट पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखने को मिली. श्रद्धालु स्नान कर घर लौटते हुए भी दिखाई दिए. वहीं, बसंत पंचमी के स्नान पर्व को ध्यान में रखते हुए महाकुंभ नगर में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर किया जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मेडिकल फोर्स मैदान में सक्रिय हो गई है. 

महाकुंभ में 23 अस्पताल किए गए तैयार

महाकुंभ नगर में 360 बेड की क्षमता वाले 23 अस्पताल श्रद्धालुओं की देखभाल के लिए तैयार किए गए हैं. इसे जांचने के लिए स्पेशल मेडिकल टीम ने संपूर्ण मेला क्षेत्र में व्यवस्थाओं का जायजा लिया. वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों ने मेला क्षेत्र का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया. एंबुलेंस और आपातकालीन सुविधाओं की समीक्षा कर तैनाती को सुनिश्चित किया गया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

महाकुंभ में VIP की एंट्री बैन 

इस बीच, गुरुवार को योगी सरकार ने घोषणा की कि प्रमुख स्नान के दिनों में वीआईपी की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी. बसंत पंचमी, माघ पूर्णिमा और महाशिवरात्रि के दौरान प्रयागराज आने की योजना बनाने वाले सभी वीआईपी और वीवीआईपी प्रतिनिधिमंडलों को विशेष विशेषाधिकार नहीं मिलेंगे. इसके साथ ही इन त्योहारों से एक दिन पहले और बाद में भी. किसी VIP को मेला परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.  

इसे भी पढ़ें: महाकुंभ में मौनी अमावस्या के बाद काशी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, ट्रेन लेट होने की वजह से हो रही परेशानी

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola