Kisan Andolan Updates : राहुल गांधी के बयान को कांग्रेस भी गंभीरता से नहीं लेती, कृषि मंत्री तोमर का पलटवार

Updated:
विज्ञापन

New Delhi: Farmers raise slogans at Ghazipur border as they observe a hunger strike on Mahatma Gandhi’s death anniversary, during their ongoing agitation against Centre’s farm reform laws, in New Delhi, Saturday, Jan. 30, 2021. (PTI Photo/Manvender Vashist)(PTI01_30_2021_000042B)

Kisan Andolan LIVE Updates : नए कृषि कानूनों के खिलाफ मोदी सरकार और किसानों के बीच जारी गतिरोध खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन पिछले 69 दिनों से जारी है. वहीं मंगलवार को किसानों का विरोध प्रदर्शन को लेकर संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में भी गतिरोध बरकरार रहा. विपक्ष कृषि कानूनों, किसानों के मुद्दे पर चर्चा कराए जाने की मांग पर अड़ा रहा. आज भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत हरियाणा के जींद में होने वाली महापंचायत में शामिल होने वाले हैं. वहीं 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट बुधवार को सुनवाई करेगा. किसान आंदोलन से जुड़ी हर जानकारी के लिए बने रहे prabhatkhabar.com के साथ

विज्ञापन

राहुल गांधी के बयान को कांग्रेस भी गंभीरता से नहीं लेती, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का पलटवार

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने राहुल गांधी के ट्वीट पर बयाने देते हुए कहा, राहुल गांधी के बयान को कांग्रेस भी गंभीरता से नहीं लेती. अगर ‘एम’ से शुरू करें तो मोती लाल नेहरू का भी नाम आता है, इसलिए उन्हें देखकर टिप्पणी करनी चाहिए.

किसानों के कंधों पर बंदूक रखकर राजनीति कर रही है कांग्रेस, राहुल पर संबित पात्रा का पलटवार

कांग्रेस पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने पलटवार करते हुए कहा, राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता कर फिर से किसानों के कंधों पर बंदूक रखकर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने की कोशिश की और साथ ही साथ हमने देखा कि किसानों के माध्यम से लोगों को भड़काने का काम भी किया.

राहुल बोले – किसान पीछे हटने वाले नहीं, एक दिन सरकार को लेना ही होगा कृषि कानून वापस

किसान आंदोलन को लेकर राहुल गांधी प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मोदी सरकार पर बड़ा हमला किया है. उन्होंने कहा, मैं जानता हूं कि किसान पीछे नहीं हटेंगे. सरकार को ही एक दिन पीछे हटना होगा. राहुल गांधी ने एक बार फिर से कृषि कानूनों को वापस लेने की बात कही. प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने बजट पर भी बड़ा हमला किया और कहा, सरकार ने न्याय योजना जैसा काम किया होता, छोटे व्यापारियों के बारे सोचा होता.

राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार को दी चुनौती

जींद की महापंचायत से राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार को चुनौती देते हुए कहा है कि हमने अभी सरकार से बिल वापस की बात कही है, अगर हमने गद्दी वापसी की बात कर दी तो सरकार का क्या होगा. अभी समय है सरकार संभल जाये. राकेश टिकैत ने सरकार को बेबाक अंदाज में चुनौती दी है.

जींद महापंचायत में मंच गिरा

किसानों की जींद महापंचायत में एक मंच गिर गया है. बताया जा रहा है कि महापंचाजत में भीड़ बहुत ज्यादा है और मंच पर ज्यादा लोग चढ़ गये थे.

जींद की महापंचायत में कृषि बिल को वापस लेने का प्रस्ताव पास

जींद में आयोजित किसानों की महापंचायत में कृषि बिल को वापस लेने का प्रस्ताव पास किया गया है. इस महापंचायत में राकेश टिकैत हैं मौजूद. इस महापंचायत में किसानों ने स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू करने की मांग की है. इसके अलावा लापता किसानों का पता लगाने और किसानों पर दर्ज केस वापस लेने की मांग भी की है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola