खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह ISI एजेंट, हिंसा फैलाने के लिए लाया गया था भारत !

खालिस्तानी समर्थक और वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह को भारत में हिंसा फैलाने के लिए लाया गया था. बताया जा रहा है कि गैर निवासी भारतीय है, तो दुबई में ट्रक चालक रूप में काम करता था.
खालिस्तान समर्थक और वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह अब भी पुलिस की गिरफ्त से फरार है. पंजाब पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए सर्च अभियान चला रही है. जगह-जगह पर वाहन चेकिंग की जा रही है. पुलिस ने उसके घर को पूरी तरह से घेर लिया है. इस बीच जानकारी मिल रही है कि अमृतपाल सिंह का पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का एजेंट है. उसके संबंध विदेशों में स्थित आतंकवादी समूहों के साथ भी हैं.
भारत में हिंसा फैलाने के लिए भारत लाया गया था अमृतपाल सिंह
अधिकारियों ने बताया, खालिस्तानी समर्थक और वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह को भारत में हिंसा फैलाने के लिए लाया गया था. बताया जा रहा है कि गैर निवासी भारतीय है, तो दुबई में ट्रक चालक रूप में काम करता था. अधिकारी ने बताया, वह एक आईएसआई एजेंट है जो संयुक्त अरब अमीरात में रहने के दौरान पाकिस्तानी जासूसी एजेंसी के संपर्क में आया था. उसे धर्म के नाम पर भोले-भाले युवा सिखों को प्रेरित करने के लिए कहा गया था.
अमृतपाल सिंह का सलाहकार दलजीत सिंह कलसी गिरफ्तार
केंद्रीय एजेंसी के सूत्र ने बताया, वारिस पंजाब डे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के कथित सलाहकार और फाइनेंसर दलजीत सिंह कलसी उर्फ सरबजीत सिंह कलसी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
खालिस्तान समर्थकों पर बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने 78 लोगों को किया गिरफ्तार
पंजाब सरकार ने कट्टरपंथी और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह तथा उसके समर्थकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस ने वारिस पंजाब दे संगठन के 78 सदस्यों को गिरफ्तार किया है.
अमृतपाल सिंह को पिछले साल ‘वारिस पंजाब दे’ का बनाया गया था प्रमुख
दुबई में रह चुके अमृतपाल सिंह को पिछले साल ‘वारिस पंजाब दे’ का प्रमुख बनाया गया था, जिसकी स्थापना अभिनेता और कार्यकर्ता दीप सिद्धू ने की थी. दीप सिद्धू की पिछले साल फरवरी में एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी.
अमृतपाल सिंह पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू
पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि अमृतपाल सिंह और कुछ अन्य फरार हैं तथा उन्हें पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया गया है. अभियान के लिए अमृतपाल सिंह के पैतृक गांव अमृतसर के जल्लूपुर खेड़ा गांव के पास सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गई है. अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि उनके बेटे को गिरफ्तार किया गया है या नहीं. तरसेम ने कहा कि उन्होंने पुलिस के साथ सहयोग किया, जो उनके घर आई थी और तलाशी अभियान चलाया था. उन्होंने पुलिस कार्रवाई को अनुचित बताया और कहा कि उनका बेटा युवाओं को नशीले पदार्थों की लत से छुटकारा दिलाने का काम कर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










