Kerala Governor Vs Vice Chancellors: केरल में गरमाया कुलपति इस्तीफा मामला, राज्यपाल ने भेजा नोटिस

केरल के राज्यपाल ने अपने बयान को दोहराया और कहा, मैंने (कन्नूर) वीसी को अपराधी कहा. उस व्यक्ति के लिए मुझे और कौन से शब्द का प्रयोग करना चाहिए, जो मुझ पर हमले कराने के लिए कन्नूर आमंत्रित करता है?
केरल में इस समय 9 विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के इस्तीफे का मामला सुर्खियों में है. एक ओर राज्य के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सभी वीसी से इस्तीफा मांगा, तो दूसरी ओर सभी कुलपति राज्यपाल के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट का रूख किया है. इस बीच राज्यपाल ने संबंधित कुलपतियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. जिन्होंने उनके निर्देश के बाद भी आज सुबह 11 बजकर 30 मिनट से पहले अपना त्याग पत्र भेजने से इनकार कर दिया था. उन्हें 3 नवंबर शाम 5 बजे तक नोटिस का जवाब देने का समय दिया है.
निर्देश के बाद भी कुलपतियों ने इस्तीफा नहीं भेजा, इसलिए जारी किया गया नोटिस : खान
राज्यपाल ने कहा कि नोटिस यूजीसी विनियमन के प्रावधानों के विपरीत गठित सर्च कमेटी की सिफारिश पर कुलपति के रूप में किसी भी नियुक्ति को अमान्य घोषित करने के उच्चतम न्यायालय के फैसले के अनुरूप जारी किए गए हैं. कारण बताओ नोटिस के बारे में पूछे जाने पर खान ने कहा, अब, हाईकोर्ट के फैसले के आलोक में मैं आपकी नियुक्ति को शुरू से ही अमान्य क्यों नहीं घोषित कर दूं. उन्होंने कहा कि कुलपतियों को जवाब देने के लिए तीन नवंबर तक का समय दिया गया है.
Also Read: Kerala CM On Governor: केरल के CM विजयन ने राज्यपाल पर बोला हमला, कहा- पद का ना करें दुरूपयोग
Kerala Governor Arif Mohammad Khan issues notices to the Vice Chancellors concerned to show cause by 5 pm on or before Nov 3rd, their legal right to continue in office as Vice Chancellors and not to declare their appointment illegal and void ab initio. pic.twitter.com/h3bWZ6NIf4
— ANI (@ANI) October 24, 2022
वीसी को अपराधी कहा, मुझे और कौन से शब्द का प्रयोग करना चाहिए : राज्यपाल
केरल के राज्यपाल ने अपने बयान को दोहराया और कहा, मैंने (कन्नूर) वीसी को अपराधी कहा. उस व्यक्ति के लिए मुझे और कौन से शब्द का प्रयोग करना चाहिए, जो मुझ पर हमले कराने के लिए कन्नूर आमंत्रित करता है? उन्होंने कहा, आप मुझे वहां आमंत्रित करते हैं, आप स्वीकृत कार्यक्रम का उल्लंघन करते हैं, और आप हर दिशानिर्देश का उल्लंघन करते हैं. एक साजिशकर्ता ही ऐसा कर सकता है. और कौन कर सकता है ?
राज्यपाल को कुलपतियों से इस्तीफा मांगने का कोई अधिकार नहीं : विजयन पालक्काड
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने राज्य के 9 विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से इस्तीफा मांगने पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान की सोमवार को आलोचना की. विजयन ने कहा कि राज्यपाल के पास ऐसा कोई अधिकार नहीं है. उन्होंने उन पर संविधान तथा लोकतंत्र के विरुद्ध काम करने का आरोप लगाया. मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि राज्यपाल राज्य के विश्वविद्यालयों को नष्ट करने की मंशा से काम कर रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा, राज्यपाल ने ही इन नौ विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति की थी और अगर ये नियुक्तियां गैरकानूनी थीं, तो पहली जिम्मेदारी खुद राज्यपाल की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










