पीएम मोदी का केरल दौरा, 3 अमृत भारत और 1 पैसेंजर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, कांग्रेस पर साधा निशाना

Updated at : 23 Jan 2026 2:28 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम मोदी का केरल दौरा, 3 अमृत भारत और 1 पैसेंजर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, कांग्रेस पर साधा निशाना
पीएम मोदी ने केरल में कई बड़े विकास प्रोजेक्ट का उद्घाटन और शिलान्यास किया.

केरल में प्रधानमंत्री मोदी ने नई ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाई और कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया. जिनसे हेल्थ, इनोवेशन और क्रेडिट योजनाओं से राज्य के नागरिकों को सीधा फायदा होगा.

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केरल में कई बड़े विकास प्रोजेक्ट का उद्घाटन और शिलान्यास किया. साथ ही उन्होंने नई ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के प्रयासों से राज्य के विकास में लोगों में नई जागरूकता आई है.

केरल के विकास में नई गति

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह दिन केरल के विकास में नई गति का प्रतीक है. उन्होंने बताया कि रेलवे कनेक्टिविटी को और मजबूत किया गया है और नई परियोजनाएं तिरुवनंतपुरम को देश के एक प्रमुख केंद्र में बदलने में मदद करेंगी.

मोदी ने तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन और एक त्रिशूर-गुरुवायूर यात्री ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इससे केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के बीच रेल संपर्क और मजबूत होगा.

कांग्रेस पर पीएम मोदी ने साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुवनंतपुरम में अपने भाषण के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कांग्रेस को एमएमसी मुस्लिम लीग, माओवादी और कांग्रेस का गठजोड़ बताया. प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर केरल में भाजपा की सरकार बनती है, तो शबरिमला में सोने की चोरी की पूरी जांच कराई जाएगी.

उन्होंने साफ कहा कि इस मामले में जो भी दोषी होंगे, उन्हें जेल भेजा जाएगा. उन्होंन कहा कि यह मोदी की गारंटी है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि तिरुवनंतपुरम को देश के सर्वश्रेष्ठ शहरों में से एक बनाने के लिए वह अपना पूरा समर्थन देंगे. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार शहर के विकास के लिए हर जरूरी कदम उठाएगी.

इनोवेशन और क्रेडिट सुविधा की शुरुआत

प्रधानमंत्री ने सीएसआईआर-एनआईआईएसटी इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और एंटरप्राइज सेंटर की आधारशिला रखी. इसके अलावा उन्होंने पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड की शुरुआत की. यह कार्ड यूपीआई से जुड़ी इंटरेस्ट फ्री रिवॉल्विंग क्रेडिट सुविधा प्रोवाइड करता है.

मोदी ने पीएम स्वनिधि योजना के तहत कई लाभार्थियों को लोन अमाउंट और क्रेडिट कार्ड भी वितरित किए. उन्होंने कहा कि इस योजना का मकसद केरल और पूरे देश के गरीबों का कल्याण करना है.

हेल्थ और डाक सेवा में भी कदम

प्रधानमंत्री ने श्री चित्रा तिरुनल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी में अत्याधुनिक रेडियो सर्जरी केंद्र की आधारशिला रखी. इसके अलावा उन्होंने नए पूजप्पुरा मुख्य डाकखाने का उद्घाटन भी किया. मोदी ने इन सभी उपलब्धियों के लिए केरल के लोगों और पूरे देश को बधाई दी और कहा कि ‘विकसित भारत’ के निर्माण के लिए पूरा देश मिलकर काम कर रहा है.

परियोजनाएं राज्य के विकास में असर डालेंगी- मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन

केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई परियोजनाएं राज्य के विकास में दूरगामी असर डालेंगी. उन्होंने कहा कि केरल के लिए ये परियोजनाएं बेहद महत्वपूर्ण हैं. राज्य सरकार लंबे समय से केंद्र से इन परियोजनाओं की मंजूरी मांग रही थी.

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि फ्यूचर में भी केरल के प्रति यह संवेदनशीलता और सद्भावना बनी रहेगी. उन्होंने कहा कि राज्य से जुड़े अन्य क्षेत्रों की वास्तविक मांगें भी समय आने पर पूरी की जाएंगी और प्रधानमंत्री यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी योजनाएं समय पर लागू हों.

ये भी पढ़ें:

ED डायरेक्टर राहुल नवीन कोलकाता पहुंचे, I-PAC सर्च और अधिकारियों की सुरक्षा पर होगी समीक्षा

धार भोजशाला में सरस्वती पूजा शुरू, 1 से 3 बजे तक पढ़ी जाएगी नमाज, विवाद के बाद सुप्रीम कोर्ट ने दिया था आदेश

विज्ञापन
Govind Jee

लेखक के बारे में

By Govind Jee

गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola