केजरीवाल का आरोप : कहा, गुजरात में मंत्री रहते अमित शाह को जेल में जो वीआईपी सुविधा मिली, वो जैन को कहां

Published by : KumarVishwat Sen Updated At : 21 Nov 2022 7:29 PM

विज्ञापन

आप नेता सत्येंद्र जैन के वायरल वीडियो पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वे (भाजपा) इसे मसाज और वीआईपी ट्रीटमेंट कह रहे हैं, लेकिन हकीकत यह है कि यह केवल फिजियोथिरेपी है.

विज्ञापन

वडोदरा : दिल्ली के मुख्यमंत्री और अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को भाजपा द्वारा वायरल वीडियो मामले में केंद्रीय गृह मंत्री पर निशाना साधते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं. गुजरात के वडोदरा में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अमित शाह जब गुजरात में मंत्री थे और वे जेल में बंद थे, तब उन्हें जो वीआईपी सुविधाएं मिली थीं, वह इन्हें (सत्येंद्र जैन) को नहीं मिल रही है. उन्होंने आगे कहा कि वीडियो में ये (भाजपा) कह रहे हैं कि वे (सत्येंद्र जैन) मसाज करा रहे हैं, जबकि उनकी फिजियोथेरेपी हो रही है. डॉक्टर ने उनको ऐसा करने की सलाह दी थी.

गुजरात की जेल में अमित शाह को मिली थीं वीआईपी सुविधाएं

आप नेता सत्येंद्र जैन के वायरल वीडियो पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वे (भाजपा) इसे मसाज और वीआईपी ट्रीटमेंट कह रहे हैं, लेकिन हकीकत यह है कि यह केवल फिजियोथिरेपी है. उन्होंने कहा कि अमित शाह जब गुजरात में मंत्री थे और वे जेल में बंद थे, तब उन्हें जो वीआईपी सुविधाएं मिली थीं, लेकिन सत्येंद्र जैन के मामले में ऐसी कोई बात नहीं है. उन्होंने कहा कि सत्येंद्र जैन को जेल के अंदर वह वीआईपी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं, जो कभी अमित शाह को गुजरात के मंत्री रहते हुए जेल में मिले थे.

भाजपा ने जारी की स्टिंग का दूसरा वीडियो

इस बीच, मीडिया में खबर यह भी है कि भाजपा ने सोमवार को एक अन्य कथित स्टिंग का वीडियो जारी किया है, जिसमें उत्तर-पश्चिम दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की एक पूर्व कार्यकर्ता ने ‘आप’ पर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए टिकट बेचने का आरोप लगाया है. भाजपा के आरोप पर ‘आप’ की तरफ से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने मीडिया से बातचीत में स्टिंग का कथित वीडियो प्रसारित कर आरोप लगाया कि ‘आप’ और इसके प्रमुख अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार में गहराई तक शामिल हैं.

स्टिंग वीडियो में टिकट के लिए पैसे की मांग

भाजपा नेता संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि आप की कार्यकर्ता बिंदु ने यह स्टिंग वीडियो बनाया है, जिनसे एमसीडी चुनाव में रोहिणी डी-वार्ड से आप के टिकट के लिए 80 लाख रुपये की मांग की गई. संबित पात्रा ने दावा किया कि वीडियो में दिख रहा है कि पूर्व कार्यकर्ता बिंदु ‘आप’ के कुछ कथित नेताओं से पैसे के भुगतान को लेकर कथित रूप से बातचीत कर रही हैं. उनका दावा है कि इनमें उत्तर-पश्चिम दिल्ली लोकसभा प्रभारी आरआर पठानिया और रोहिणी विधानसभा सीट के समन्वयक पुनीत गोयल शामिल हैं.

Also Read: सत्येंद्र जैन मालिश VIDEO का सच आया सामने, तिहाड़ के पूर्व PRO ने किया बड़ा खुलासा, ED को कोर्ट का नोटिस
वीडियो की प्रमाणिकता सत्यापित नहीं

संबित पात्रा ने कहा कि पठानिया और गोयल समेत इन नेताओं के ‘आप’ की उस पांच सदस्यीय समिति से संबंध है, जो टिकट वितरण से जुड़ी थी. आप के मंत्री गोपाल राय, दुर्गेश पाठक, सौरभ भारद्वाज और आतिशी के साथ-साथ आदिल खान इसके सदस्य हैं. वीडियो की प्रमाणिकता अभी सत्यापित नहीं हो सकी है. पात्रा ने यह भी आरोप लगाया कि स्टिंग वीडियो से पता चला है कि ‘आप’ के 110 टिकट पैसे लेकर दिए जाने के लिए आरक्षित थे. बिंदु ने ‘आप’ नेताओं पर अमीर लोगों को टिकट ‘बेचने’ और पार्टी के अपने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola