Kedarnath Temple :17 मई को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, महाशिवरात्रि के मौके पर हुआ तय

Author : संवाद न्यूज Published by : Prabhat Khabar Updated At : 11 Mar 2021 12:15 PM

विज्ञापन

Kedarnath Dham : महाशिवरात्रि के मौके पर पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर में पंचांग गणना के आधार पर तिथि तय की गई. उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड ने यह जानकारी दी है.

विज्ञापन
  • 17 मई को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

  • उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड ने दी जानकारी

  • 13 मई को भैरवनाथ की पूजा होगी

Mahashivaratri : भगवान आशुतोष के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में ग्याहरवें श्री केदारनाथ धाम के कपाट 17 मई को सुबह 5 बजे मेष लग्न में खुलेंगे.

आज बृहस्पतिवार को महाशिवरात्रि के मौके पर पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर में पंचांग गणना के आधार पर तिथि तय की गई. उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड ने यह जानकारी दी है.

तय कार्यक्रम के अनुसार 13 मई को भैरवनाथ की पूजा होगी और 14 मई को भगवान केदारनाथ की चल उत्सव विग्रह डोली धाम के लिए प्रस्थान करेगी.15 को डोली गौरीकुंड और 16 को केदारनाथ पहुंचेगी.

Also Read: Mahashivratri 2021: हरिद्वार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, शाम साढ़े छह बजे तक चलेगा शाही स्नान

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन
संवाद न्यूज

लेखक के बारे में

By संवाद न्यूज

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola