काशी एक्सप्रेस में बम की धमकी से यात्रियों में अफरा-तफरी, पुलिस, RPF और GRP की टीमें जांच में जुटीं

Updated:
विज्ञापन
काशी एक्सप्रेस में बम की धमकी से यात्रियों में अफरा-तफरी, पुलिस, RPF और GRP की टीमें जांच में जुटीं

Kashi Express Bomb Threat: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में मंगलवार को गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल (मुंबई) जा रही काशी एक्सप्रेस ट्रेन में बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया. यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

विज्ञापन

Kashi Express Bomb Threat: काशी एक्सप्रेस ट्रेन के मऊ रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर पुलिस, राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने तत्परता दिखाते हुए ट्रेन को खाली कराया. फिर बम निरोधक दस्ते की मदद से ट्रेन की सघन जांच शुरू करायी गयी.

अनजान नंबर से कॉल कर दी गई थी बम की धमकी

एसपी मऊ एलमारन ने कहा, सुबह करीब 09:30 बजे कंट्रोल रूम को एक अनजान नंबर से कॉल आया जिसमें बताया गया कि गोरखपुर से मुंबई जाने वाली काशी एक्सप्रेस में बम है. जानकारी मिलते ही मऊ पुलिस, GRP और RPF की पूरी टीम मऊ रेलवे स्टेशन पर तैयार हो गई. जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर पहुंची, लोगों और यात्रियों को इलाका खाली करने के लिए कहा गया. हमारी जॉइंट टीम ने फिर ट्रेन के सभी डिब्बों की जांच की. अभी तक हमें ऐसा कुछ नहीं मिला है. हम आगे जांच कर रहे हैं और हमें जो कॉल आया था, उसकी भी जांच कर रहे हैं. यह एक इंटरनेट कॉल लग रहा है, और सर्विलांस टीम इस पर काम कर रही है.

जांच में पाया गया संदिग्ध बैग

पुलिस अधीक्षक इला मारन ने बताया कि बम की धमकी मिलने के बाद ट्रेन की हर बोगी की बारीकी से तलाशी ली जा रही है. प्लेटफॉर्म संख्या एक और आसपास के इलाके को भी घेराबंदी कर सुरक्षित किया गया है. समाचार लिखे जाने तक जांच में एक संदिग्ध बैग मिला था मगर उसमें भी कोई बम या ऐसी अन्य सामग्री नहीं पायी गयी. बहरहाल, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और जांच पूरी होने के बाद ही ट्रेन को आगे रवाना करने का निर्णय लिया जाएगा. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अचानक हुई इस कार्रवाई से यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल है. हालांकि प्रशासन द्वारा लगातार ऐलान करके लोगों से शांत और सुरक्षित रहने की अपील की जा रही है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola