Karnataka: कांग्रेस के बड़े नेताओं को चुनौती देने के पीछे क्या है बीजेपी की योजना, इन सीटों पर कांटे की टक्कर
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 13 Apr 2023 6:35 AM
भाजपा ने मंगलवार को 189 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची घोषित करते हुए वरिष्ठ मंत्री वी सोमन्ना को वरुणा विधानसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ जबकि आर अशोक को कनकपुरा सीट पर कांग्रेस नेता डी के शिवकुमार के खिलाफ खड़ा किया.
कर्नाटक के दो निर्वाचन क्षेत्रों में कड़ा मुकाबला होने की संभावना प्रतीत हो रही है. ऐसा इसलिए क्योंकि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सिद्धारमैया और डी के शिवकुमार के खिलाफ पार्टी के बड़े नेताओं को मैदान में उतार दिया है.
बीजेपी ने सिद्धरमैया और शिवकुमार के खिलाफ उतारा मजबूत उम्मीदवार
भाजपा ने मंगलवार को 189 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची घोषित करते हुए वरिष्ठ मंत्री वी सोमन्ना को वरुणा विधानसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ जबकि आर अशोक को कनकपुरा सीट पर कांग्रेस नेता डी के शिवकुमार के खिलाफ खड़ा किया.
कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के खिलाफ मजबूत उम्मीदवार उतारने के पीछे बीजेपी की क्या है मंशा?
पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के खिलाफ मजबूत उम्मीदवार को उतारने के पीछे बीजेपी की आखिर मंशा क्या हो सकती है. जानकार का यह दावा है कि इस कदम से सिद्धारमैया और शिवकुमार दोनों अपने-अपने क्षेत्रों से यथासंभव हद तक बंध जाएं, ताकि कांग्रेस की जीत के लिए अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में उनका प्रचार और रणनीति बनाना सीमित हो सके. शिवकुमार और सिद्धारमैया दोनों ने कथित तौर पर कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व से कहा है कि वे केवल अपना नामांकन दाखिल करने के लिए ही अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में जाएंगे और अपना पूरा समय अन्य कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करने के लिए लगाएंगे ताकि अधिकांश क्षेत्रों में पार्टी की जीत सुनिश्चित की जा सके.
लिंगायत समुदाय से आते हैं वी सोमन्ना, जबकि आर अशोक वोक्कालिगा समुदाय से
सोमन्ना लिंगायत समुदाय से आते हैं और इस समुदाय की वरुणा में अच्छी खासी मौजूदगी है, जबकि अशोक को भाजपा के प्रमुख वोक्कालिगा चेहरे के तौर पर देखा जाता है, जिससे शिवकुमार भी आते हैं. सोमन्ना चामराजनगर से भी चुनाव लड़ेंगे और अशोक पद्मनाभनगर क्षेत्र से (जिसका वह वर्तमान में प्रतिनिधित्व करते हैं).
भाजपा की पहली सूची में 50 से अधिक लिंगायत समुदाय के और 40 वोक्कालिगा समुदाय के उम्मीदवार
भाजपा की पहली सूची में 50 से अधिक उम्मीदवार श्री येदियुरप्पा के लिंगायत समुदाय के हैं, जबकि 40 वोक्कालिगा समुदाय के हैं. 2018 के चुनाव में बीजेपी ने 55 लिंगायत उम्मीदवार उतारे थे. गौरतलब है कि भाजपा ने पहली सूची में 189 उम्मीदवारों को मैदान पर उतारा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










