‘राहुल गांधी की गारंटी कौन लेगा’, हिमंत बिस्वा सरमा बोले- कभी उनका चेहरा सद्दाम हुसैन जैसा दिखता है, तो…

Updated:
विज्ञापन
‘राहुल गांधी की गारंटी कौन लेगा’, हिमंत बिस्वा सरमा बोले- कभी उनका चेहरा सद्दाम हुसैन जैसा दिखता है, तो…

हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा, वह यूपी में चुनाव हार गए और केरल चले गए. एक दिन उसका चेहरा सद्दाम हुसैन जैसा और दूसरे दिन अमूल बेबी जैसा हो जाता है. उन्होंने आगे कहा, पिछले 20 साल से सोनिया गांधी अकेले राहुल गांधी को खड़ा करने की कोशिश कर रही हैं.

विज्ञापन

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में उतरे असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, कांग्रेस ने कहा कि हम कर्नाटक के लोगों की गारंटी लेते हैं. पहले ये बताओ कि राहुल गांधी की गारंटी कौन लेगा?

राहुल गांधी का चेहरा एक दिन सद्दाम हुसैन जैसा और दूसरे दिन अमूल बेबी जैसा हो जाता है: हिमंत सरमा

हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा, वह यूपी में चुनाव हार गए और केरल चले गए. एक दिन उसका चेहरा सद्दाम हुसैन जैसा और दूसरे दिन अमूल बेबी जैसा हो जाता है. उन्होंने आगे कहा, पिछले 20 साल से सोनिया गांधी अकेले राहुल गांधी को खड़ा करने की कोशिश कर रही हैं. फिर राहुल गांधी कैसे कर्नाटक की जनता को गारंटी दे सकते हैं.

मुस्लिम बेटियों को बच्चा पैदा करने वाली मशीन नहीं बनाना है : हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक बार फिर से दोहरा कि मुस्लिम बेटियों को डॉक्टर और इंजीनियर बनाना है. उन्होंने कहा, बच्चा पैदा करने वाली मशीन बनने से उन्हें बचाना है. उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, आज देश विकास कर रहा है फिर मुसलमानों में एक पति 4 महिलाओं से शादी कैसे कर लेता है? 2 या 3 बच्चे पैदा होने पर हम खुश होते हैं, लेकिन अगर आप किसी महिला को 10-12 बच्चे पैदा करने के लिए कहते हैं, तो यह बच्चा पैदा करने वाली मशीन की तरह लगता है.

Also Read: कर्नाटक चुनाव: हक्की-पिक्की जनजाति के लोगों ने PM Modi से की ‘मन की बात’, बोले- डबल इंजन वाला है तो चिंता कैसी

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष को भी हिमंत बिस्वा सरमा ने दिया करारा जवाब

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार पर पलटवार करते हुए कहा, मेरी रगों में बहने वाला खून मेरे माता-पिता, मेरे राज्य और मेरे देश से आता है और मुझे इस बात पर बहुत गर्व है. मैं डीके शिवकुमार जी से अनुरोध करता हूं कि वे, उनके माता-पिता, कर्नाटक की पवित्र भूमि और भारत माता से उनके रगों में बहने वाले खून पर गर्व करें. दरअसल डीके शिवकुमार ने कहा था कि हिमंता बिस्वा सरमा जब भी डिबेट के लिए तैयार होंगे मैं उनसे मेरे और उनके DNA के बारे में बात करूंगा. उन्हें पता होना चाहिए कि उनका DNA कांग्रेस का है. उन्होंने अब अपना खून बदल लिया है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola