Karnataka Govt Formation: डीके शिवकुमार आज आएंगे दिल्ली, समर्थन में जुलूस निकालेगा वोक्कालिगा समाज

Updated:
विज्ञापन
Karnataka Govt Formation: डीके शिवकुमार आज आएंगे दिल्ली, समर्थन में जुलूस निकालेगा वोक्कालिगा समाज

मुख्यमंत्री पद के लिए जोरदार ‘लॉबिंग’ के बीच, कांग्रेस नेतृत्व ने सोमवार को चर्चा के लिए शिवकुमार और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को दिल्ली बुलाया था. सिद्धरमैया सोमवार दोपहर दिल्ली पहुंचे, लेकिन शिवकुमार ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अंतिम समय में अपनी यात्रा रद्द कर दी.

विज्ञापन

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस की धमाकेदार जीत के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर मंथन जारी है. इस पद के लिए दो नाम सबसे आगे चल रहा है, जिसमें सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार शामिल हैं. सिद्धारमैया आलाकमान से मिलने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं. अब कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष डी के शिवकुमार राज्य में सरकार गठन पर पार्टी नेतृत्व से चर्चा के लिए आज दिल्ली जाएंगे. शिवकुमार के भाई और पार्टी सांसद डी के सुरेश ने यह जानकारी दी.

डीके शिकुमार ने सोमवार को आखिरी समय में कर दी थी अपनी यात्रा स्थगित

मुख्यमंत्री पद के लिए जोरदार ‘लॉबिंग’ के बीच, कांग्रेस नेतृत्व ने सोमवार को चर्चा के लिए शिवकुमार और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को दिल्ली बुलाया था. सिद्धरमैया सोमवार दोपहर दिल्ली पहुंचे, लेकिन शिवकुमार ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अंतिम समय में अपनी यात्रा रद्द कर दी.

खरगे से मिले शिवकुमार के भाई सुरेश

बेंगलुरु ग्रामीण से कांग्रेस सांसद और शिवकुमार के भाई डी के सुरेश ने पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे से उनके आवास पर मुलाकात की थी. पार्टी प्रमुख से भेंट के बाद उन्होंने बताया था कि उनके भाई मंगलवार को दिल्ली पहुंचेंगे.

Also Read: Karnataka New Chief Minister: कर्नाटक के नये मुख्यमंत्री की जंग में उतरे संत, इस उम्मीदवार को बताया उपयुक्त

मेरी ताकत 135 विधायक हैं: शिवकुमार

सिद्धारमैया का नाम लिये बिना डीके शिवकुमार ने हमला करते हुए कहा, उनकी ताकत 135 विधायक हैं, क्योंकि पार्टी ने विधानसभा चुनाव में उनकी अध्यक्षता में इतनी संख्या में सीट पर जीत दर्ज की. राज्य विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद, सिद्धारमैया का समर्थन कर रहे विधायकों की संख्या के बारे में लगाई ��ा रही अटकलों के बीच उनका यह बयान आया है. उन्होंने कहा, मैं पार्टी (का प्रदेश) अध्यक्ष हूं और मेरी अध्यक्षता में पार्टी ने ‘डबल इंजन’ (भाजपा) सरकार, भ्रष्ट सरकार के खिलाफ कर्नाटक में 135 सीट पर जीत दर्ज की. लोगों ने हमारा समर्थन किया और 135 सीट पर हमें विजयी बनाया.

मुख्यमंत्री पद के लिए बढ़ रहा शिवकुमार का समर्थन

कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री कौन? इसको लेकर सिद्धारमैया और शिकुमार के समर्थन में नारेबाजी और पोस्टर वॉर जारी है. शिवकुमार का राज्य में समर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है. एक और जहां संत समाज के लोगों ने उन्हें मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे योग्य उम्मीदवार बता दिया है, तो दूसरी ओर डीके शिवकुमार के समर्थन में वोक्कालिगा समाज के लोग आज जुलूस निकालेंगे.

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस ने 135 सीटों पर दर्ज की जीत

गौरतलब है कि कर्नाटक में विधानसभा की 224 सीट में से कांग्रेस ने 135 सीट पर शानदार जीत दर्ज की है. जबकि बीजेपी के खाते में केवल 65 सीटें आयीं. जेडीएस राज्य में तीसरे नंबर की पार्टी बन गयी है. उसने केवल 19 सीटों पर ही जीत दर्ज की. जबकि अन्य के खाते में 4 सीटें आयीं.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola