Karnataka New Chief Minister: कर्नाटक के नये मुख्यमंत्री की जंग में उतरे संत, इस उम्मीदवार को बताया उपयुक्त

Updated:
विज्ञापन
Karnataka New Chief Minister: कर्नाटक के नये मुख्यमंत्री की जंग में उतरे संत, इस उम्मीदवार को बताया उपयुक्त

शिकुमार ने आलाकमान के बुलावे पर दिल्ली रवाने होने से पहले उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री पद की दौड़ में वह सिंगल मैन दावेदार हैं. उन्होंने अपने जन्मदिन पर मीडिया से बात करते हुए कहा, मैं सिंगल मैन हूं. मेरे नेतृत्व में कांग्रेस ने 135 सीटें जीती.

विज्ञापन

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस ने धमाकेदार जीत दर्ज की है. लेकिन अब नये मुख्यमंत्री को लेकर पेंच फंस गया है. प्रदेश अध्यक्ष डीके शिकुमार मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं. शिवकुमार के समर्थन में राज्य के संत समाज के लोग और प्रभावशाली गुरु उतर गये हैं. कुछ ने शिवकुमार को वफादार और समझदार बता दिया है, तो कुछ ने शिवकुमार को मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे योग्य उम्मीदवार बता दिया है. कुछ संत समाज के लोगों ने शिवकुमार को लोकप्रिय बता दिया है.

शिवकुमार ने अपनी मजबूत दावेदारी की, बताया सिंगल मैन

शिकुमार ने आलाकमान के बुलावे पर दिल्ली रवाने होने से पहले उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री पद की दौड़ में वह सिंगल मैन दावेदार हैं. उन्होंने अपने जन्मदिन पर मीडिया से बात करते हुए कहा, मैं सिंगल मैन हूं. मेरे नेतृत्व में कांग्रेस ने 135 सीटें जीती. उन्होंने कहा, इस बात पर यकीन रखता हूं कि सिंगल मैन साहस के साथ मेजॉरिटी बन जाता है. उन्होंने कहा, अपने समर्थन में संख्या बल पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं. पिछले 5 वर्षों में क्या हुआ, मैं इसका खुलासा नहीं करना चाहता. जब हमारी गठबंधन सरकार गिर गई और कई विधायक चले गए, तो मैंने हिम्मत नहीं हारी.

कर्नाटक चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद शिवकुमार पहुंचे थे मंदिर

कर्नाटक चुनाव में धमाकेदार जीत के बाद शिवकुमार ने कई मंदिरों के दौरे किये और भगवान का आर्शीवाद लिया. लिंगायत हरिहर मठ के संतों के अलावा, शिवकुमार को वोक्कालिगा समुदाय के मुख्य मठ के प्रमुख पुजारी द्वारा समर्थन दिया गया है. आदिचुनचुनगिरी मठ के प्रमुख निर्मलानंद स्वामी ने शिवकुमार को केपीसीसी प्रमुख के रूप में उनकी कड़ी मेहनत के कारण सीएम बनाने का आह्वान किया.

Also Read: कौन होगा कर्नाटक का नया सीएम ? सिद्धरमैया या डीके शिवकुमार किसे चुनेंगे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

शिवकुमार के समर्थन में पोस्टर वार शुरू

कर्नाटक में नये मुख्यमंत्री को लेकर जंग तेज हो गयी है. प्रदेश पार्टी अध्यक्ष डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाये जाने की मांग को लेकर उनके समर्थक लगातार नारेबाजी कर रहे हैं. दूसरी ओर से राज्य में पोस्टर भी लगाये जा रहे हैं. उनके समर्थकों ने विधायक दल की बैठक से पहले जमकर नारेबाजी की.

कर्नाटक में अगले मुख्यमंत्री पर फैसला खरगे लेंगे

डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया में से किसी एक को चुनने का फैसला हाईकमान लेगा. रविवार को विधायकों ने मल्लिकार्जुन खड़गे को मुख्यमंत्री का नाम लेने के लिए अधिकृत करने का फैसला किया और इस पद के एक अन्य शीर्ष दावेदार सिद्धारमैया पहले ही दिल्ली पहुंच गए. दोनों नेताओं ने आलाकमान के सामने अपनी अर्जी डाल दी है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola