कर्नाटक चुनाव: विवादों के बीच आज बेलगावी में राहुल गांधी की मेगा रैली, बीजेपी पर कर सकते हैं बड़ा हमला

Published by : Pritish Sahay Updated At : 20 Mar 2023 9:33 AM

विज्ञापन

**EDS: IMAGE VIA AICC** Kurnool: Congress leader Rahul Gandhi speaks with media during the party's Bharat Jodo Yatra, in Kurnool district of Andhra Pradesh, Wednesday, Oct. 19, 2022. (PTI Photo) (PTI10_19_2022_000160B)

कर्नाटक चुनाव के बीच राहुल गांधी का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है. अपनी बेलगावी रैली में राहुल गांधी पार्टी का प्रचार करेंगे. पार्टी उम्मीद कर रही है कि मेगा रैली में काफी भीड़ जुटेगी. गौरतलब है कि मई में कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं.

विज्ञापन

कर्नाटक चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने पूरी तरह कमर कस ली है. राजनीतिक दल के दिग्गज नेता कर्नाटक दौरा कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को रिझाने में लगे है. इसी कड़ी में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी कर्नाटक जा रहे हैं. यहां राहुल गांधी बेलगावी में युवा क्रांति समावेश कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. कांग्रेस ने राहुल गांधी की यात्रा को लेकर रविवार को एक विज्ञप्ति भी जारी की, जिसमें कहा गया है कि कर्नाटक में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को देखते हुए राहुल गांधी उत्तर कर्नाटक के बेलगावी में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.

राहुल का दौरा काफी अहम: कर्नाटक चुनाव के बीच राहुल गांधी का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है. अपनी बेलगावी रैली में राहुल गांधी पार्टी का प्रचार करेंगे. पार्टी उम्मीद कर रही है कि मेगा रैली में काफी भीड़ जुटेगी. गौरतलब है कि मई में कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में राहुल का दौरान काफी अहम माना जा रहा है. चुनाव में दो महीने से भी कम का समय बचा है, ऐसे में कांग्रेस तैयारी में कोई कोर कसर छोड़ने के मूड में नहीं है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल गांधी यहां युवाओं के लिए कई बड़े वादें कर सकते हैं.

पीएम मोदी ने किया था रोड शो: कर्नाटक चुनाव को लेकर बीजेपी भी कमर कसी हुई है. बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं के साथ-साथ पीएम मोदी भी प्रदेश में रोड शो कर चुके हैं. पीएम मोदी ने बीते महीने बेलगावी में 10 किलोमीटर से ज्यादा का रोड शो किया था. यहीं नहीं उन्होंने प्रदेश में करोड़ों की परियोजनाओं के साथ ही धारवाड़ आईआईटी और बेंगलुरु से मैसूर एक्सप्रेस वे का तोहफा भी प्रदेश के लोगों को दिया था.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola