karnataka election 2023: पीएम मोदी के चुनाव प्रचार पर लगाई जाए रोक, जानें कांग्रेस ने क्यों की ये मांग

Updated:
विज्ञापन
PM Modi, File Photo

PM Modi, File Photo

karnataka election 2023: कर्नाटक में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने संबंधी कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र के वादे के राजस्‍थान में असर के बारे में गहलोत ने कहा कि क‍िसी भी नाम का कोई भी संगठन हो … सवाल यह है कि उस संगठन की भूमिका क्‍या है.

विज्ञापन

karnataka election 2023 : कर्नाटक चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हैं. इस क्रम में बजरंग बली को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा चुकी है. राजस्थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कर्नाटक में ‘बजरंग बली’ का नाम लेकर चुनाव प्रचार किये जाने को लेकर उन पर निशाना साधा और कहा कि निर्वाचन आयोग को प्रधानमंत्री मोदी के कर्नाटक में चुनाव प्रचार करने पर रोक लगानी चाहिए.

राजस्थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने निवास पर मीडिया से बातचीत की. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग को प्रधानमंत्री मोदी जी पर चुनाव प्रचार (कैंपेन) करने पर रोक लगानी चाहिए. यह मांग मैं ऐसे नहीं कर रहा हूं, आप कानून पढ़ लीजिए. यदि कोई चुनाव प्रचार में धर्म के नाम पर या धार्मिक आधार पर बात करता है तो उसके चुनाव प्रचार करने पर रोक लगती है, उसका निर्वाचन खारिज हो सकता है.


पीएम मोदी के चुनाव प्रचार पर लगनी चाहिए रोक

आगे सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि जो प्रधानमंत्री जी बोल रहे हैं, खुलकर बोल रहे हैं,वे छिपा भी नहीं रहे हैं, इशारा भी नहीं कर रहे हैं… उनके चुनाव प्रचार पर रोक लगनी चाहिए. मुख्‍यमंत्री ने इस संदर्भ में राजस्‍थान में भैरोसिंह शेखावत से जुड़ी एक घटना का जिक्र किया जिन्‍होंने अपने चुनाव प्रचार के दौरान राम मंदिर की बात की थी. गहलोत के अनुसार उस समय शेखावत के खिलाफ याचिका दायर की गयी और उनकी विधानसभा सदस्यता के समाप्त होने का खतरा पैदा हो गया था.

Also Read: Karnataka Election: बादामी में बोले पीएम मोदी- कर्नाटक को नंबर 1 बनाने का रोडमैप तैयार
क्या कहा था पीएम मोदी ने

यहां चर्चा कर दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को उत्तर कन्नड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर ‘गाली देने की संस्कृति’ का आरोप लगाया और कर्नाटक के लोगों से अपील की कि वे जब 10 मई को मतदान केंद्रों पर मतदान करें तो ‘जय बजरंग बली’ बोल कर उसे सजा दें. उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में 10 मई को चुनाव होने वाला है जबकि मतों की गिनती 13 मई को होगी.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola