Karnataka Election 2023: कांग्रेस का दावा कर्नाटक में 65 सीटों पर सिमट जाएगी BJP, कहा-लोग भाजपा से नाराज

शिवकुमार ने दावा किया कि राज्य के हर वर्ग के लोग भाजपा सरकार से नाराज हैं. उन्होंने कहा, हम अपनी सीटों की संख्या को लेकर गारंटी दे सकते हैं. हम यह गारंटी भी दे सकते हैं कि भाजपा की सीट 65 से ज्यादा नहीं रहेंगी.
कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सर्वेक्षण में कुल 224 सीटों में से 140 से अधिक सीटों पर जीत के पूर्वानुमान का दावा करने वाले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस बार 65 सीट से अधिक नहीं जीत पाएगी और कम होकर उसकी सीटें 40 तक भी पहुंच सकती हैं.
कर्नाटक में हर वर्ग के लोग भाजपा से नाराज: कांग्रेस
शिवकुमार ने दावा किया कि राज्य के हर वर्ग के लोग भाजपा सरकार से नाराज हैं. उन्होंने कहा, हम अपनी सीटों की संख्या को लेकर गारंटी दे सकते हैं. हम यह गारंटी भी दे सकते हैं कि भाजपा की सीट 65 से ज्यादा नहीं रहेंगी. भाजपा जो भी कह रही है या कर रही है, उनका आंतरिक मामला है. येदियुरप्पा ने अपने गणित के हिसाब से कुछ कहा है, मैं उनकी पार्टी के मामले में नहीं बोलना चाहता.
भाजपा ने कर्नाटक में 140 सीटें जितने का किया दावा
पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता येदियुरप्पा ने हाल में दावा किया कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ पार्टी 140 से अधिक सीटें जीतेगी.
Also Read: Supreme Court: कर्नाटक के पूर्व CM येदियुरप्पा को SC से मिली बड़ी राहत, जानिए क्या है पूरा मामला?
भाजपा की सीट कम होकर 40 तक भी सिमट जाएं तो कोई हैरानी नहीं : कांग्रेस
शिवकुमार ने कहा कि भाजपा जो चाहे कर ले, लेकिन इस बार उनकी सीट संख्या 60-65 से आगे नहीं जाने वाली. उन्होंने कहा, यह निश्चित है. मेरे हिसाब से तो अगर भाजपा की सीट कम होकर 40 तक भी सिमट जाएं तो कोई हैरानी की बात नहीं है. कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने दावा किया था कि पार्टी के सर्वेक्षणों में उसे राज्य में कुल 224 विधानसभा सीटों में से 140 से अधिक पर जीत मिलती दिख रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










