कर्नाटक चुनाव: मतदान से पहले पीएम मोदी ने मतदाताओं से की ये अपील
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 09 May 2023 11:23 AM
**EDS: VIDEO GRAB** New Delhi: Prime Minister Narendra Modi interacts with the Chief Ministers of various States via video conferencing, to discuss COVID-19 situation, in New Delhi, Monday, May 11, 2020. (PTI Photo) (PTI11-05-2020_000169B)
पीएम मोदी ने कहा कि कर्नाटक को नंबर वन बनाने के लिए मैं आप सभी से अनुरोध करता हूं कि एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर वोट करें.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले कहा कि कर्नाटक के प्रत्येक नागरिक का सपना मेरा सपना है. उन्होंने कहा कि मेरी अपील कर्नाटक के उज्ज्वल भविष्य के लिए है, यह आपके परिवार, विशेष रूप से युवा पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए है.
प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से एक दिन पहले कहा कि कर्नाटक को देश का नंबर एक राज्य बनाने के मिशन में मुझे आपका आशीर्वाद चाहिए. उन्होंने कहा कि हर कन्नडिगा का सपना मेरा अपना सपना है. आपका संकल्प ही मेरा संकल्प है. हम चाहते हैं कि कर्नाटक निवेश, उद्योग, शिक्षा और रोजगार में नंबर वन बने.
My message to the people of Karnataka… pic.twitter.com/DvFGl952OV
— Narendra Modi (@narendramodi) May 9, 2023
पीएम मोदी ने कहा कि कर्नाटक को नंबर वन बनाने के लिए मैं आप सभी से अनुरोध करता हूं कि एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर वोट करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










