Karnataka Election: गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कांग्रेस ने दर्ज करायी शिकायत, भड़काऊ बयान देने का आरोप

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 27 Apr 2023 11:46 AM

विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं रणदीप सिंह सुरजेवाला, डॉ परमेश्वर और डीके शिवकुमार ने केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह और भाजपा की रैली के आयोजकों के खिलाफ कथित रूप से भड़काऊ बयान देने, दुश्मनी और नफरत को बढ़ावा देने और विपक्ष को बदनाम करने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई है.

विज्ञापन

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर बीजेपी, कांग्रेस सहित सभी राजनीतिक पार्टियां ताबड़तोड़ रैलियां कर रही हैं. इस बीच कांग्रेस ने रैली में भड़काऊ बयान देने, दुश्मनी और नफरत फैलाने वाये बयान को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है.

बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज

कांग्रेस नेताओं रणदीप सिंह सुरजेवाला, डॉ परमेश्वर और डीके शिवकुमार ने केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह और भाजपा की रैली के आयोजकों के खिलाफ कथित रूप से भड़काऊ बयान देने, दुश्मनी और नफरत को बढ़ावा देने और विपक्ष को बदनाम करने के आरोप में बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है.

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने अमित शाह पर बोला हमला

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने अमित शाह पर करारा प्रहार करते हुए कहा, यदि भारत के गृह मंत्री झूठे बयान देते हैं जो धर्म और समुदायों के बीच टकराव पैदा कर सकते हैं, तो कानून-व्यवस्था की रक्षा कौन करेगा. हमने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ FIR दर्ज की है.

Also Read: कर्नाटक चुनाव में योगी आदित्यनाथ की धमाकेदार एंट्री, रोड शो के बाद कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान धमकी दे रहे हैं शाह : कांग्रेस

कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान गृह मंत्री अमित शाह के एक बयान को लेकर आरोप लगाया कि वह धमकी दे रहे हैं जो इस बात का प्रमाण है कि इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी हार रही है. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि कांग्रेस शाह के बयान से जुड़ा मुद्दा निर्वाचन आयोग के समक्ष उठाएगी.

अमित शाह ने क्या दिया था बयान

गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को एक चुनावी सभा में कहा था कि अगर कर्नाटक में कांग्रेस सत्ता में आई तो राज्य में परिवारवाद की राजनीति चरम पर होगी और वह दंगों की चपेट में रहेगा. शाह ने यह भी कहा था कि कांग्रेस के सरकार बनाने पर राज्य में अभी तक हुआ विकास ‘रिवर्स गियर’ में चला जाएगा.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola