कर्नाटक चुनाव में योगी आदित्यनाथ की धमाकेदार एंट्री, रोड शो के बाद कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

Updated:
विज्ञापन
कर्नाटक चुनाव में योगी आदित्यनाथ की धमाकेदार एंट्री, रोड शो के बाद कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश CM योगी आदित्यनाथ ने कहा, एक ओर डबल इंजन की सरकार PFI को बैन करती है और दूसरी ओर कांग्रेस तुष्टिकरण का काम करती है, उन्हें धर्म के आधार पर आरक्षण देने का काम करती है.

विज्ञापन

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर राजनीतिक पार्टियां ताबड़तोड़ रैली और जनसभाएं कर रही हैं. बीजेपी के स्टार प्रचारकों में शामिल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी कर्नाटक चुनाव में धमाकेदार एंट्री हुई है. उन्होंने मांड्या जिले में रोड शो किया. फिर उसके बाद एक जनसभा को भी संबोधित किया. इस दौरान उन्हें कांग्रेस सहित विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा.

कांग्रेस पर योगी आदित्यनाथ ने किया हमला, लगाये कई गंभीर आरोप

मांड्या में उत्तर प्रदेश CM योगी आदित्यनाथ ने रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, आज कांग्रेस विकास की बात कर बड़े-बड़े दावे कर रही है लेकिन उनकी विकास की हकीकत क्या थी, पंचवर्षीय योजना. एक प्रोजेक्ट बनता था एक पंचवर्षीय योजना लग जाती थी. अगली पंचवर्षीय योजना में उसका शिलान्यास होता था, तीसरी में कार्यावंटन होता था. चौथी पंचवर्षीय योजना के शुरू होते ही वह प्रोजेक्ट दम तोड़ देता था और प्रोजेक्ट कभी पूरा नहीं होता था.

आरक्षण को योगी ने बताया संविधान के विपरीत

उत्तर प्रदेश CM योगी आदित्यनाथ ने कहा, एक ओर डबल इंजन की सरकार PFI को बैन करती है और दूसरी ओर कांग्रेस तुष्टिकरण का काम करती है, उन्हें धर्म के आधार पर आरक्षण देने का काम करती है. धर्म के आधार पर आरक्षण भारत के संविधान के विपरीत है, असंवैधानिक है.

Also Read: कर्नाटक चुनाव : कनकपुरा विधानसभा सीट में होगा जोरदार दंगल! डीके शिवकुमार के लिए आयी ये ‘गुड न्यूज’

कर्नाटक में योगी आदित्यनाथ की धुंआधार रैली

कर्नाटक चुनाव को लेकर योगी आदित्यनाथ धुंआधार रैली कर रहे हैं. बुधवार को कर्नाटक में वह तीन रैलियों को संबोधित करने वाले हैं. सबसे पहले उन्होंने मांड्या में बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में रैली और रोड शो किया. उसके बाद विजयपुरा में बीजेपी उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola