Karnataka Election 2023: बीजेपी ने जारी की 189 उम्मीदवारों की पहली सूची, डॉक्टर, वकील और आईएएस को टिकट

Updated:
विज्ञापन
Karnataka Election 2023: बीजेपी ने जारी की 189 उम्मीदवारों की पहली सूची, डॉक्टर, वकील और आईएएस को टिकट

प्रभारी अरुण सिंह ने बताया कि पार्टी ने 52 नए चेहरों को चुनाव मैदान में उतारा है. उनके मुताबिक 189 उम्मीदवारों की सूची में 32 अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से हैं जबकि 30 अनुसूचित जाति और 16 अनुसूचित जनजाति वर्ग से हैं.

विज्ञापन

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लंबे मंथन के बाद मंगलवार रात 189 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी. मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई अपने पारंपरिक शिगांव सीट से चुनाव लड़ेंगे. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व कर्नाटक के प्रभारी अरुण सिंह ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की.

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद बीजेपी ने नामों की घोषणा की

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने के बाद भाजपा के शीर्ष नेताओं ने कई दौर की बैठक की और उसके बाद उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया है.

पहली सूची में 52 नये चेहरे

प्रभारी अरुण सिंह ने बताया कि पार्टी ने 52 नए चेहरों को चुनाव मैदान में उतारा है. उनके मुताबिक 189 उम्मीदवारों की सूची में 32 अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से हैं जबकि 30 अनुसूचित जाति और 16 अनुसूचित जनजाति वर्ग से हैं. उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों की पहली सूची में कुल आठ महिलाओं को जगह मिली है.

भाजपा की पहली सूची में वकीलों, डॉक्टरों और आईएएस अधिकारी भी शामिल

प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि सूची में पांच वकील, नौ चिकित्सक, तीन अकादमिक क्षेत्र से, एक सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी और एक भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी का नाम शामिल हैं. उन्होंने बताया कि इसमें सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हुए तीन कर्मचारी और आठ सामाजिक कार्यकर्ताओं को जगह दी गई है.

बीजेपी ने कर्नाटक में प्रचंड बहुमत का किया दावा

प्रभारी अरुण सिंह ने उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए दावा किया कि कर्नाटक में भाजपा प्रचंड बहुमत से फिर से सरकार बनाएगी. उन्होंने कहा, कांग्रेस धरातल पर नहीं है. वहां गुटबाजी है जबकि जनता दल (सेक्युलर) एक डूबता जहाज है.

कर्नाटक चुनाव के लिए 13 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू

चुनाव अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 13 अप्रैल से शुरू होगी और नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल है. कर्नाटक में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी का लक्ष्य लेकर चल रही भाजपा ने विधानसभा की कुल 224 सीटों में से कम से कम 150 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola