हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों कांवड़ियों की भीड़; महाशिवरात्रि से पहले पुलिस ने लिया सुरक्षा का जायजा

Updated:
विज्ञापन

हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों कांवड़ियों की भीड़. फोटो- सोशल मीडिया

उत्तराखंड में कांवड़ मेला अपने अंतिम पड़ाव पर है, लाखों शिवभक्त महाशिवरात्रि से पहले हर की पौड़ी से गंगाजल लेकर लौट रहे हैं. प्रशासन ने भक्तों की सुविधा के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था की है.

विज्ञापन

उत्तराखंड में 30 जुलाई से शुरू हुआ कांवड़ मेला अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है. महाशिवरात्रि से पहले देशभर से लाखों कांवड़िए हरिद्वार पहुंचकर हर की पौड़ी से गंगाजल भर रहे हैं. इसके बाद श्रद्धालु अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं. इस दौरान हरिद्वार में भारी भीड़ और वाहनों का दबाव देखने को मिल रहा है.

11 अगस्त को महाशिवरात्रि, बढ़ेगी वापसी की भीड़

हरिद्वार के SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 11 अगस्त को महाशिवरात्रि है. फिलहाल बड़ी संख्या में कांवड़िए वापसी की यात्रा पर हैं. प्रशासन की प्राथमिकता बाहर से आने वाले वाहनों को व्यवस्थित तरीके से पार्किंग स्थलों तक पहुंचाना है, जहां कांवड़ यात्री कुछ समय रुक सकें.

हरिद्वार के SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि हर की पौड़ी से कांवड़ियों की यात्रा आगे बढ़ती है. श्रद्धालुओं के ठहरने, भंडारे और साफ-सफाई समेत तमाम व्यवस्थाएं की गई हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी कांवड़ियों का सम्मान किया है और उनके लिए भंडारे आयोजित किए गए हैं. प्रशासन का प्रयास है कि शिवभक्तों को हरिद्वार में किसी तरह की परेशानी न हो.

गंगा आरती के बाद उमड़ेगा वापसी का सैलाब

SSP के मुताबिक, रविवार शाम की गंगा आरती के बाद कांवड़ियों की वापसी का दबाव और बढ़ सकता है. इसके बाद पार्किंग की समस्या धीरे-धीरे कम होने की उम्मीद है. जैसे-जैसे बाहर जाने वाला ट्रैफिक बढ़ेगा, दिल्ली की ओर जाने वाली लेन पर पुलिस की ड्यूटी बढ़ाई जाएगी और जरूरत पड़ने पर चारों लेन को बाहर जाने वाले वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा.

ड्रोन और 500 से ज्यादा कैमरों से निगरानी

भीड़ और ट्रैफिक पर नजर रखने के लिए प्रशासन आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर रहा है. ड्रोन के जरिए तुरंत पता लगाया जा रहा है कि किन पार्किंग क्षेत्रों में जगह खाली हुई है. इसके अलावा हाईवे, घाटों और पार्किंग क्षेत्रों की निगरानी के लिए 500 से ज्यादा फिक्स्ड कैमरे लगातार नजर रख रहे हैं. प्रशासन का लक्ष्य कांवड़ यात्रा के अंतिम चरण को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से पूरा कराना है.


विज्ञापन
सत्येन्द्र गिरि

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र गिरि

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola