Kal ka Mausam : हो जाएं सावधान! देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
Weather Forecast Tomorrow Updates

27 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम? जानें यहां (Photo: PTI)

Kal ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, 27 सितंबर को ओडिशा में भी भारी बारिश की संभावना है. छत्तीसगढ़, झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है. जाने आपके राज्य में कैसा रहने वाला है मौसम का हाल?

विज्ञापन

Kal ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि 27 से 30 सितंबर के बीच मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. 27 सितंबर को मराठवाड़ा और 27-28 सितंबर को कोंकण, गोवा व मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है. वहीं, 29 सितंबर तक छत्तीसगढ़ और विदर्भ, 29-30 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश और 28-30 सितंबर तक पश्चिमी मध्य प्रदेश में बारिश हो सकती है.

IMD के अनुसार, 27 सितंबर को गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक के साथ तूफान और कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. अगले 5 दिनों के दौरान अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में तूफान और तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है. विभाग के अनुसार, 27 से 30 सितंबर तक गुजरात में और 28 से 30 सितंबर तक सौराष्ट्र-कच्छ में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज और तूफान हो सकते हैं.

तेलंगाना, तमिलनाडु के अलावा इन राज्यों में बारिश के आसार

27 सितंबर को तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में भारी बारिश की संभावना है. 27 से 29 सितंबर तक उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में बारिश हो सकती है. रायलसीमा और तटीय कर्नाटक में भी 27 सितंबर को भारी वर्षा की आशंका है.

इन राज्यों में भी बारिश की संभावना

मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काइमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों में अंडमान-निकोबार द्वीप, ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा, केरल और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है. वहीं छत्तीसगढ़, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, पूर्वी मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में भी इसी तरह का मौसम देखने को मिल सकता है. पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश और दक्षिण गुजरात में हल्की बारिश हो सकती है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola