ePaper

Kal Ka Mausam: अगले 24 घंटों में इन राज्यों में भयंकर बारिश, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

Updated at : 21 Aug 2025 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
Kal Ka Mausam

Kal Ka Mausam: देश के कई इलाकों में भारी बारिश

Kal Ka Mausam: देश के कई राज्यों में आने वाले एक दो दिनों तक भारी से बहुत भारी की संभावना है. मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के मुताबिक आगामी दिनों में अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, पूर्वी राजस्थान, गुजरात राज्य, मध्य महाराष्ट्र, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम और पश्चिमी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam: देश के कई राज्यों में अगले 24 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने के आसार है. निम्न दबाव और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण मौसम का मिजाज बदलेगा. स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर छत्तीसगढ़ और उससे लगे पूर्वी मध्य प्रदेश पर एक लो प्रेशर एरिया बना हुआ है. इसके साथ ही एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. जो मौसमी सिस्टम बना हुआ है वो अगले 24 घंटों में पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ते हुए मध्य प्रदेश के हिस्सों तक पहुंच सकता है और धीरे-धीरे कमजोर होगा. इन मौसमी गतिविधियों के कारण उत्तर भारत, पूर्वी भारत, पूर्वोत्तर भारत, पश्चिमी और दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश के हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत के कुछ स्थानों में मानसून के प्रभाव से जोरदार बारिश हो सकती है.

इन राज्यों में भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी दिनों में अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, पूर्वी राजस्थान, गुजरात राज्य, मध्य महाराष्ट्र, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम और पश्चिमी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है. इसके अलावा बिहार, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड, कोंकण और गोवा, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

23 अगस्त तक इन राज्यों में मूसलाधार बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक उत्तरी गुजरात में 23 अगस्त तक भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है. गुजरात राज्य में 25 अगस्त से भारी से बहुत भारी बारिश  का एक नया दौर शुरू हो सकता है. कोंकण और मध्य महाराष्ट्र में बारिश में कमी आने की संभावना है जबकि कुछ स्थानों पर 21 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. 22 से 24 अगस्त के दौरान इन क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. उत्तर-पश्चिम भारत में 22 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में इजाफा होने की संभावना है. उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उत्तरी ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल  एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिसके कारण पूर्वी भारत और आसपास के क्षेत्रों में 24 अगस्त से भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

अगले 24 घंटे में कहां होगी बारिश

अगले 24 घंटे के दौरान गुजरात क्षेत्र, दक्षिण राजस्थान, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और कोंकण-गोवा में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. छत्तीसगढ़, विदर्भ, ओडिशा, पूर्वोत्तर भारत, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, केरल और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में व्यापक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान, आंतरिक कर्नाटक, मध्यम महाराष्ट्र और रायलसीमा में छिटपुट से लेकर हल्की बारिश हो सकती है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola