Kal Ka Mausam : बिहार में बढ़ेगी ठंड, झारखंड में घना कोहरा, जानें मौसम का हाल

Updated:
विज्ञापन
Weather Forecast

मौसम की जानकारी

Kal Ka Mausam : दिसंबर के अंत में बिहार में ठंड बढ़ने की संभावना है. झारखंड में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. जानें रविवार को कैसा रहने वाला है मौसम का हाल.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam : दिल्ली के लोगों की सुबह की शुरूआत शनिवार को कोहरे से हुई. यहां का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. यह इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, रविवार को भी राजधानी में घना कोहरा छाया रहेगा. दिन में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा. सुबह और शाम को कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है. 23 दिसंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. 22 दिसंबर को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 23 और 7 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में शीतलहर का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में 22 दिसंबर तक भीषण शीतलहर की स्थिति देखने को मिल सकती है. जम्मू-कश्मीर में भी शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया गया है. रविवार को पंजाब और हरियाणा में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

राजस्थान में होगी बारिश

राजस्थान के बड़े इलाके में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा. सबसे कम न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव प्रदेश में नजर आएगा. इसकी वजह से 23-24 दिसंबर को राज्य के उत्तरी व पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. आसमान में आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान है. वहीं एक और पश्चिमी विक्षोभ के 26-27 दिसंबर के दौरान कुछ भागों में सक्रिय होने की संभावना है. इस दौरान प्रदेश के कुछ भागों में गरज के साथ हल्की मध्यम बारिश हो सकती है.

झारखंड में छाएगा घना कोहरा

मौसम विभाग ने कहा है कि रविवार की सुबह झारखंड के कई इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा या धुंध छाया रहेगा. इसके बाद आसमान साफ रहेगा. विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि प्रदेश के उत्तर-पूर्वी, मध्य एवं दक्षिणी भागों में सुबह में कहीं-कहीं घना कोहरा देखा जा सकता है.

Read Also : झारखंड में वर्षा के बाद बढ़ा तापमान, जानें कल कैसा रहेगा मौसम का हाल

बिहार में बदलेगा मौसम

बिहार में अगले चार दिनों के दौरान तापमान में कोई खास बदलाव नजर नहीं आएगा. मौसम विभाग के अनुसार, दिसंबर महीने के आखिरी में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है. इसकी की वजह से मौसम में बदलाव की संभावना है. इससे ठंड में इजाफा होगा.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन