राजस्थान के कोटा में झारखंड के छात्र ने की खुदकुशी, इस साल का चौथा मामला

Updated:
विज्ञापन
राजस्थान के कोटा में झारखंड के छात्र ने की खुदकुशी, इस साल का चौथा मामला

कोटा में इस साल चौथे छात्र ने खुदकुशी की है जो झारखंड का रहने वाला है. जिस छात्र ने खुदकुशी की है उसका नाम शुभ चौधरी है. कोटा में रहकर वह जेईई-मेन्स की तैयारी कर रहा था. जानें पूरा अपडेट

विज्ञापन

राजस्थान के कोटा में खुदकुशी का मामला थम नहीं रहा है. इस साल चौथे छात्रा ने अपनी जान दी है जिसका संबंध झारखंड से है. जानकारी के अनुसार, एक आईआईटी की तैयारी कर रहा छात्र अपने छात्रावास के कमरे में मृत पाया गया. खुदकुशी को रोकने के लगातार प्रयास के बीच इस साल की यह चौथी घटना है. आपको बता दें कि देश भर से छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोटा जाते हैं.

छात्र झारखंड का रहने वाला

जिस छात्र ने खुदकुशी की है उसका नाम शुभ चौधरी है जो झारखंड का रहने वाला है. कोटा में रहकर वह जेईई-मेन्स की तैयारी कर रहा था. बताया जा रहा है कि वह पिछले दो साल से कोटा में रहकर पढ़ाई कर रहा था. जब सोमवार को जेईई मेन्स के परिणाम घोषित हुए, तो शुभ ने पाया कि उसका स्कोर कम है जिससे वह परेशान हो गया. वह अपने छात्रावास के कमरे में लौट आया और आज सुबह उनका शव छत से लटका मिला.

Also Read: ‘सॉरी मम्मी पापा, आई एम लूजर, यही लास्ट ऑप्शन है’, यह लिखकर कोटा में छात्रा ने की खुदकुशी

परिवार को दी गई सूचना

पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस सुसाइड नोट या किसी अन्य क्लू के लिए छात्र के कमरे की तलाशी ले रही है. युवक के परिवार को सूचित कर दिया गया है. परिवार के कोटा पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा.

Also Read: कोटा में यूपी के एक और स्टूडेंट ने की खुदकुशी, बनता जा रहा सुसाइड हब, इस साल 26 ने मौत को गले लगाया

पिछले साल छात्रों के आत्महत्या के 26 मामले

यहां चर्चा कर दें कि कोटा में पिछले साल यानी साल 2023 में छात्रों के आत्महत्या के 26 मामले सामने आये थे, जो कि कोचिंग के इस गढ़ में एक साल में सबसे ज्यादा मामले हैं. यहां देशभर से हर साल लाखों छात्र मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए पहुंचते हैं. इनमें से कई सफल होते हैं जबकि कई को सफलता हाथ नहीं लगती है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola