ePaper

झारखंड में सरकार पर संसद में तकरार, खरगे के बयान पर पीयूष गोयल का पलटवार, लोकसभा से विपक्ष का वाकआउट

Updated at : 02 Feb 2024 12:21 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में सरकार पर संसद में तकरार, खरगे के बयान पर पीयूष गोयल का पलटवार, लोकसभा से विपक्ष का वाकआउट

मल्लिकार्जुन खरगे ने संसद में झारखंड का मुद्दा उठाया. केंद्र पर झामुमो-कांग्रेस-राजद महागठबंधन को सरकार बनाने को न्योता देने में देरी करने का आरोप लगाया. कहा कि झारखंड में संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रहीं हैं.

विज्ञापन

झारखंड में नई सरकार पर शुक्रवार (2 फरवरी) को देश की संसद में सत्ता और विपक्ष के बीच तकरार हुई. हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किये जाने और उसके बाद नई सरकार के गठन में देरी के मुद्दे पर कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और केंद्र सरकार पर हमला बोला. केंद्र की ओर से पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर पलटवार किया. वहीं, इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इन्क्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A.) के घटक दलों ने इसी मुद्दे पर लोकसभा से वाकआउट किया.

मल्लिकार्जुन खरगे ने संसद में उठाया झारखंड का मुद्दा

संसद शुरू होते ही राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने झारखंड का मुद्दा उठाया. उन्होंने केंद्र सरकार पर झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के महागठबंधन की सरकार को न्योता नहीं देने के मुद्दे पर केंद्र सरकार की आलोचना की. खरगे ने कहा कि झारखंड में संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रहीं हैं.

Also Read: हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर झारखंड के पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा बोले- सवालों के जवाब नहीं दे पा रहे पूर्व सीएम

बिहार में जल्दी, झारखंड में इतनी देरी क्यों : खरगे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा में कहा कि बहुमत के बावजूद महागठबंधन को सरकार बनाने का न्योता देने में इतनी देरी की गई. वहीं, बिहार में जब नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने कांग्रेस और राजद से गठबंधन तोड़ा और मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दिया, तो तत्काल उन्हें सरकार बनाने का न्योता दे दिया गया. वहीं, झारखंड में जान-बूझकर इतनी देरी की गई.

पीयूष गोयल बोले- झारखंड सरकार के भ्रष्टाचार पर नहीं बोलती कांग्रेस

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इस पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि झारखंड में एक मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना पड़ा, क्योंकि वह भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार हुआ है. कांग्रेस पार्टी उस भ्रष्टाचार के बारे में कोई बात नहीं करती. कांग्रेस पार्टी बताए कि क्या वह झारखंड सरकार के भ्रष्टाचार के साथ है.

Also Read: हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार, कही ये बात…

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola