मध्य प्रदेश विधानसभा से हटाई गई पंडित नेहरू की तस्वीर, कांग्रेस ने बीजेपी की नीयत पर उठाया सवाल

New Delhi: Suspended Opposition MPs protest during the Winter session of Parliament, in New Delhi, Monday, Dec. 18, 2023. (PTI Photo/Vijay Verma) (PTI12_18_2023_000267B)
मध्य प्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट किया और लिखा, विधानसभा में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का चित्र लगाने का हम स्वागत करते हैं. लेकिन राष्ट्र निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू का चित्र हटाने का हम विरोध करते हैं और कड़े शब्दों में इसकी निंदा करते हैं.
मध्य प्रदेश में मोहन यादव की अगुआई में बीजेपी की सरकार काम करना शुरू कर दी है. सीएम की कुर्सी में बैठते ही मोहन यादव ताबड़तोड़ फैसले भी ले रहे हैं. इधर राज्य में फोटो पर सियासित शुरू हो चुकी है. दरअसल विधानसभा कक्ष से देश के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर को हटा दिया गया है और उसकी जगह पर बाबासाहेब की तस्वीर को लगाया गया है. इसी बात को लेकर कांग्रेस नाराज हो गई और विधायक लगातार हंगामा कर रहे हैं.
बीजेपी इतिहास को मिटाना चाहती है : कांग्रेस
विधानसभा सभा कक्ष में स्पीकर की कुर्सी के पीछे दो तस्वीरें लगी हैं, जिसमें एक महात्मा गांधी की और दूसरी नेहरू की थी, जिसे हटाकर बाबासाहेब की लगा दी गई है. इसी पर नाराजगी जताते हुए कांग्रेस ने बीजेपी पर इतिहास मिटाने का गंभीर आरोप लगाया है. कांग्रेस के प्रवक्ता अब्बास हफीज ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट डाला और बीजेपी पर आरोप लगाया और नेहरू की तस्वीर हटाने की निंदा की. उन्होंने लिखा, देश का दुर्भाग्य है कि भाजपा आज सत्ता में है जो रात दिन इतिहास को मिटाने में लगी है. नेहरू जी की तस्वीर को मध्य प्रदेश विधानसभा में से हटाने की हम निंदा करते हैं. जो तस्वीर देश के पहले प्रधानमंत्री की कई दशक से विधानसभा में लगी हुई थी उसको हटाना भाजपा की मानसिकता दर्शाता है. तस्वीर को तुरंत लगाया जाये नहीं तो कांग्रेस पार्टी नेहरू जी की तस्वीर को उसी जगह खुद लगाएगी.
मध्य प्रदेश कांग्रेस ने बीजेपी की नीयत पर उठाया सवाल
मध्य प्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट किया और लिखा, विधानसभा में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का चित्र लगाने का हम स्वागत करते हैं. लेकिन राष्ट्र निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू का चित्र हटाने का हम विरोध करते हैं और कड़े शब्दों में इसकी निंदा करते हैं. अगर भाजपा सरकार की नीयत साफ होती तो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और राष्ट्र निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू के साथ ही संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का चित्र लगा सकती थी. लेकिन स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्र निर्माता का अपमान करना भाजपा का संस्कार है, इसीलिए पंडित नेहरू का चित्र हटाया गया.
Also Read: एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में रात बिताकर तोड़ा मिथक, कहा- मैं बाबा महाकाल का बेटा हूं
मध्य प्रदेश की 16वीं विधानसभा का पहला सत्र
मध्य प्रदेश की नव-निर्वाचित विधानसभा का पहला सत्र सोमवार से आरंभ हुआ. चार दिवसीय सत्र के दौरान नव-निर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई गई.
विधानसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत
पिछले महीने हुए विधानसभा चुनावों में, भाजपा ने 230 में से 163 सीट पर जीत हासिल की थी, जबकि विपक्षी कांग्रेस को 66 और भारत आदिवासी पार्टी को एक सीट पर जीत मिली थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










