Weather Forecast LIVE: आधी रात को डीप डिप्रेशन में तब्दील होगा जवाद, बंगाल, ओड़िशा, आंध्र में भारी बारिश

Updated:
विज्ञापन

चक्रवात ‘जवाद’ से निपटने की तैयारियां पूरी हो गई है. एनडीआरएफ की टीमों को हाई अलर्ट मोड में रखा गया है तो वहीं, ईस्ट कोस्ट रेलवे ने 122 ट्रेनों को रद्द कर दिया है. जवाद के खतरे को देखते हुए कई ओडिशा में यूजीसी नेट समेत कई परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है.

विज्ञापन

ओड़िशा: पुरी में लोगों को रिफ्यूजी कैंप में पहुंचाया गया

जवाद चक्रवात के असर से लोगों को बचाने के लिए ओड़िशा के पुरी में काफी संख्या में लोगों को रिफ्यूजी सेंटर में पहुंचा दिया गया है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आज रात चक्रवात डीप डिप्रेशन में तब्दील हो सकता है.

आधी रात को डीप डिप्रेशन में तब्दील होगा जवाद

मौसम विभाग का अनुमान है कि आधी रात को साइक्लोन जवाद डीप डिप्रेशन में तब्दील हो जायेगा. एनडीआरएफ के डीजी अतुल करवाल ने कहा है कि आंध्रप्रदेश, ओड़िशा और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश के आसार हैं. कई इलाकों में 3 से 7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गयी है.

ओड़िशा में भारी बारिश, 19 जिलों में स्कूल बंद

ओड़िशा के तटवर्ती इलाकों में भारी बारिश हो रही है. 19 जिलों में स्कूलों को बंद करने का ऐलान कर दिया गया है.

पुरी तट को खाली कर रहे लोग

ओडिशा के पुरी समुद्र तट क्षेत्र पर लोग अपनी अस्थायी दुकानों और सामानों के साथ को खाली कर रहे हैं, जबकि तैनात पुलिस कर्मी भी इसे लेकर लगातार प्रयासरत हैं.

चक्रवात ‘जवाद’ पुरी पहुंचने से पहले पड़ सकता है कमजोर

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुमान लगाया है कि चक्रवाती तूफान कल ओडिशा के पुरी में लैंड फॉल से पहले कमजोर पड़ सकता है. फिलहाल ये बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है. मौसम विभाग ने बताया कि इसके कमजोर होकर अगले 12 घंटे में उत्तर और उत्तर-उत्तर पश्चिम की तरफ ओडिशा की ओर बढ़ने और पुरी के निकट और आसपास पांच दिसंबर को दोपहर में गहरे दबाव के रूप में पहुंचने का अनुमान है. जिसके बाद ये कमजोर होकर आगे उत्तर उत्तर पूर्व की तरफ ओडिशा तट के पश्चिम बंगाल तट की तरफ बढ़ने का अनुमान है.

नजदीक आ रहा ‘जवाद’ का खतरा

आईएमडी के डीजीएम मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि जैसा कि अनुमान लगाया गया था, चक्रवात जवाद उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है और विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश से 230 किमी पूर्व और पुरी, ओडिशा से 400 किमी दक्षिण में केंद्रित है. उत्तरी आंध्र प्रदेश और तटीय ओडिशा जिलों में बने बादलों के कारण कल शाम से बारिश हो रही है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola