Jammu Kashmir Encounter : उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकी ढेर
Jammu Kashmir Encounter
Jammu Kashmir Encounter : जम्मू-कश्मीर के बारामूला में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी गई है. सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादी को मार गिराया है.
Jammu Kashmir Encounter : जम्मू-कश्मीर के बारामुला में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई. इसमें दो आतंकवादी मारे गए. यह कार्रवाई पहलगाम आतंकी हमले के एक दिन बाद हुई. सेना ने मुठभेड़ की पुष्टि की और इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है. भारतीय सेना ने कहा कि बुधवार को मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब लगभग दो-तीन आतंकवादी बारामूला के उरी नाला में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे.
उरी नाला में घुसपैठ की कोशिश नाकाम
बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया. सेना ने कहा कि उत्तरी कश्मीर जिले के उरी नाला में घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी गई. चिनार कोर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘23 अप्रैल 2025 को बारामूला में उरी नाले के सरजीवन के रास्ते दो-तीन ‘यूआई’ आतंकवादियों ने घुसपैठ की कोशिश की.’’
यह भी पढ़ें : Pahalgam Attack Video: पहलगाम आतंकी हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ, मृतकों में दो विदेशी भी शामिल, देखें पूरी सूची
सेना का अभियान जारी, भारी गोलीबारी में दो ढेर
सेना ने कहा कि नियंत्रण रेखा पर तैनात सतर्क सैनिकों ने घुसपैठियों को चेतावनी दी और उन्हें रोका जिसके परिणामस्वरूप गोलीबारी हुई. अधिकारियों ने बताया, ‘‘उरी सेक्टर में जारी घुसपैठ रोधी अभियान में दो आतंकवादी मारे गए हैं.” अभियान जारी है और भारी गोलीबारी हो रही है. घुसपैठ की यह कोशिश मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में हुए घातक आतंकवादी हमले के 24 घंटे से भी कम समय में की गई है. पहलगाम में आतंकवादी हमले में कम से कम 26 लोग मारे गए हैं जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










