Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी टेम्पो ट्रेवलर, 5 की मौत

Updated:
विज्ञापन
Jammu Kashmir bharat marg doda tempo Accident 5 killed many injured

Jammu Kashmir bharat marg doda tempo Accident 5 killed many injured

Jammu Kashmir Road Accident: जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में 5 लोगों की मौत की खबर सामने आई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं. इलाके में बचाव कार्य चलाया जा रहा है.

विज्ञापन

Jammu Kashmir Road Accident: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. मंगलवार को यात्रियों से भरी एक टेम्पो ट्रेवलर खाई में गिर गई. इस घटना में 5 लोगों की मौत हुई है और कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है.

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शवों को बरामद कर लिया है. जानकारी के अनुसार यह घटना पोंडा इलाके में सुबह के समय हुआ है. स्थानीय लोगों का कहना है कि टेम्पो ट्रेवलर वाहन का अचानक संतुलन बिगड़ा और वह बेकाबू होकर खाई में जाकर गिर गया.

इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकलकर्मी घटना स्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया. इलाके में बचाव कार्य कई घंटों से चल रहा है. पुलिस अधिकारियों द्वारा साझा जानकारी के मुताबिक गाड़ी नंबर JK064847 दुर्घटना का शिकार हुई है. यह वाहन डोडा-बराथ मार्ग से होते हुए पोंडा की ओर जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ.

दुर्घटना के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि सड़क से फिसलने के कारण गाड़ी खाई में गिरी है. इस घटना में कितने लोग घायल हुए हैं, इसे लेकर अभी तक किसी भी तरह का अधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. अधिकारियों ने बताया है कि अभी बचाव कार्य जारी है.

यह भी पढ़े: Autorickshaw Fares Hiked : ऑटोरिक्शा से चलना हुआ महंगा, सामान ले जाने पर देना होगा पैसा

यह भी पढ़े: Watch Video : चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने जोर से पकड़ा जयशंकर का हाथ, देखें वीडियो

यह भी पढ़े: Tariff On Tomato: टमाटर को देखकर लाल हुए ट्रंप, लगा दिया 17% टैरिफ

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola