Jammu-Kashmir में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को घेरकर उतार दिया मौत के घाट

Jammu & Kashmir encounter: सोमवार सुबह शोपियां जिले के खाजपुरा रेबान इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकी को मार गिराया है.
Jammu & Kashmir encounter: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये. पुलिस के एक अधिकारी ने मुठभेड़ के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के रेबान इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खु्फिया सूचना मिलने के बाद वहां घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया था.
उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने बलों के एक तलाशी दल पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका सुरक्षाबलों ने जवाब दिया और मुठभेड़ शुरू हो गयी. यहां दोनों आतंकी छिपे हुए थे और लगातार फायरिंग कर रहे थे. आतंकियों की फायरिंग का सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया और उन्हें कुछ ही देर में ढेर कर दिया.
कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने बताया कि आज सुबह शोपियां मुठभेड़ में 2 आतंकवादी मारे गये जिनके शव बरामद कर लिये गये हैं और पहचान की प्रक्रिया जारी है.
Vijay Kumar, IG Kashmir: Today morning, 2 militants were killed in an encounter in Shopian. Their bodies have been recovered and identification process is underway. https://t.co/RD6mpvwejg pic.twitter.com/7nFaVEtZwX
— ANI (@ANI) March 9, 2020
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










