Jammu And Kashmir: क्या है परफ्यूम बम, छूते ही हो जाता है ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर को दहलाने की थी साजिश

जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने बताया, जम्मू के नरवाल में हाल ही में हुए दोहरे विस्फोट की जांच के बाद रियासी जिले के निवासी आरिफ को गिरफ्तार किया गया. उसके पास से एक आईईडी (संवर्धित विस्फोटक उपकरण) भी बरामद किया गया है, जिसे ईत्र की बोतल के अंदर लगाया गया था.
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने परफ्यूम आईईडी बम बरामद किया है. पहली बार है जब पुलिस को परफ्यूम जैसा दिखने वाला आईईडी मिला है. दरअसल जम्मू के नरवाल में हुए बम विस्फोट के सिलसिले में पुलिस जांच कर रही है, जिसमें यह आईईडी बरामद हुआ.
आतंकी आरिफ के पास से बरामद हुआ परफ्यूम आईईडी बम
जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने बताया, जम्मू के नरवाल में हाल ही में हुए दोहरे विस्फोट की जांच के बाद रियासी जिले के निवासी आरिफ को गिरफ्तार किया गया. उसके पास से एक आईईडी (संवर्धित विस्फोटक उपकरण) भी बरामद किया गया है, जिसे ईत्र की बोतल के अंदर लगाया गया था. जम्मू-कश्मीर पुलिस के प्रमुख ने कहा कि पहली बार केंद्र शासित प्रदेश में इस तरह का बम बरामद हुआ है.
सरकारी स्कूल का शिक्षक था आतंकी आरिफ
जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने कहा कि लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी को कई विस्फोटों में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. यह आतंकवादी पहले एक सरकारी स्कूल का शिक्षक था. वह वैष्णो देवी तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस में हुए विस्फोट की घटना में भी कथित तौर पर शामिल था.
वैष्णो देवी तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस में विस्फोट की बात आतंकी ने स्वीकारी
पुलिस ने बताया कि आरिफ कथित तौर पर अपने पाकिस्तानी आकाओं के इशारे पर काम कर रहा था और वैष्णो देवी तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस में विस्फोट में शामिल होने की बात उसने स्वीकार की है. इस विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई थी और 24 अन्य घायल हुए थे. उन्होंने बताया कि उसने फरवरी 2022 में जम्मू के शास्त्रीनगर इलाके में एक आईईडी विस्फोट के अलावा 21 जनवरी को नरवाल में दोहरे विस्फोट में भी अपनी भूमिका स्वीकार की, जिसमें नौ लोग घायल हो गए थे. सिंह ने कहा, सभी आईईडी सीमा पार से भेजे गए थे. उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










