Jallikattu: तमिलनाडु में जल्लीकट्टू के दौरान दो लोगों की मौत, 75 घायल, मुख्यमंत्री ने की मुआवजे की घोषणा
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 17 Jan 2023 9:47 AM
मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने मौतों पर शोक व्यक्त करते हुए सांड को काबू करने के दौरान मारे गए पलामेडु (मदुरै) निवासी अरविंद राज और पुडुकोट्टाई जिले में जल्लीकट्टू का आयोजन देखने के दौरान सांड के हमले में मारे गए एम अरविंद के परिजनों को तीन-तीन लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है.
तमिलनाडु में जल्लीकट्टू के अलग-अलग आयोजनों में अबतक दो लोगों की मौत हो गई. जबकि इस आयोजन में 75 लोग घायल हो गये. हालांकि, इन मौतों और लोगों के घायल होने की घटनाओं के बावजूद जल्लीकट्टू के प्रति उत्साह कम नहीं ही हुआ है और प्रतिभागी हर बार छोड़े गए सांडों को काबू करने की कोशिश करते रहे.
मुख्यमंत्री ने की मुआवजे की घोषणा
मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने मौतों पर शोक व्यक्त करते हुए सांड को काबू करने के दौरान मारे गए पलामेडु (मदुरै) निवासी अरविंद राज और पुडुकोट्टाई जिले में जल्लीकट्टू का आयोजन देखने के दौरान सांड के हमले में मारे गए एम अरविंद के परिजनों को तीन-तीन लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री ने कहा, मैं मृतकों के परिवार और मित्रों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. मैंने दोनों मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से तीन-तीन लाख रुपये देने का आदेश दिया है. सांडों को काबू में करने के खेल जल्लीकट्टू के दौरान जिले के अवनियापुरम में सांडों को काबू करने वाले और उनके मालिक सहित कम से कम 75 लोग घायल हुए हैं जबकि पलामेडु में 34 और अन्य लोग घायल हुए हैं.
मृतक अरविंद राज को सांडों को काबू में करने का जुनून था
पलामेडु में पेशे से निर्माण मजदूर अरविंद राज (26) को सांडों को काबू में करने का जुनून था और उसने नौ सांडों को काबू में कर भी लिया था, लेकिन जल्लीकट्टू के दौरान एक सांड के हमले में वह घायल हो गया जिससे उसकी मौत हो गई. घायल होने के बाद अरविंद के पेट से खून निकल रहा था, इसके बावजूद उसने मैदान के अवरोधक पर अपने पैरों पर खड़ा होने की कोशिश की ताकि सांड को काबू में किया जा सके लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था.
Also Read: ये हैं तमिलनाडु के फेमस Island, डालें एक नजर
तमिलनाडु के खेल मंत्री ने मदुरै के अलंगनल्लूर में जल्लीकट्टू कार्यक्रम का किया उद्घाटन
तमिलनाडु के खेल मंत्री उधयनिधि स्टालिन ने मदुरै के अलंगनल्लूर में ‘जल्लीकट्टू’ कार्यक्रम को झंडी दिखाकर रवाना किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










