ePaper

जालंधर उपचुनाव रिजल्ट: 'आप' के सुशील रिंकू ने लहराया जीत का परचम, कांग्रेस की करमजीत कौर को दी शिकस्त

Updated at : 13 May 2023 2:07 PM (IST)
विज्ञापन
जालंधर उपचुनाव रिजल्ट: 'आप' के सुशील रिंकू ने लहराया जीत का परचम, कांग्रेस की करमजीत कौर को दी शिकस्त

कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के जनवरी में निधन हो जाने के कारण यह सीट खाली हो गई थी. करमजीत कौर कांगेस के दिवंगत नेता संतोख सिंह चौधरी की पत्नी हैं. चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) समर्थित शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के उम्मीदवार सुखविंदर कुमार सुखी तीसरे स्थान पर हैं.

विज्ञापन

जालंधर : पंजाब के जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू ने जीत का परचम लहराया है. उन्होंने कांग्रेस की उम्मीदवार करमजीत कौर चौधरी को करारी शिकस्त दी है. इस सीट पर उपचुनाव के लिए पिछले 10 मई को मतदान हुआ था और आज शनिवार की सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू की गई थी. उनकी जीत पर आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने ट्वीटकर बधाई दी है.

राघव चड्ढा ने दी बधाई

जालंधर लोकसभा उपचुनाव में सुशील कुमार रिंकू की जीत पर आप आदमी पार्टी के नेता राघव चड्डा ने अपने ट्वीट में लिखा कि लोकसभा में आम आदमी पार्टी की वापसी. जालंधर उपचुनाव में जीतने पर सुशील कुमार रिंकू को बधाई, धन्यवाद जालंधर. उन्होंने लिखा कि आज की जीत लोगों के विश्वास को मजबूती से दर्शाती है. अरविंद केजरीवाल का नेतृत्व और भगवंत मान को जनसमर्थन.

सुशील रिंकू ने करमजीत कौर को 58,522 मतों से दी शिकस्त

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू को करीब 2,89,530 वोट मिले हैं. वहीं कांग्रेस की करमजीत कौर चौधरी को करीब 2,31,008 वोट मिले हैं. वहीं, भाजपा के प्रत्याशी को 1,32,279 और शिरोमणि अकाली दल के प्रत्याशी को 1,48,042 वोट मिले. इस उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू ने कांग्रेस की करमजीत कौर चौधरी को करीब 58,522 मतों से पराजित किया है.

Also Read: Karnataka Election Result : कर्नाटक में इन दिग्गजों पर लगा है बड़ा दांव, जानें कौन-कौन हैं बड़े चेहरे

भाजपा प्रत्याशी चौथे स्थान पर

बताते चलें कि कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के जनवरी में निधन हो जाने के कारण यह सीट खाली हो गई थी. करमजीत कौर कांगेस के दिवंगत नेता संतोख सिंह चौधरी की पत्नी हैं. चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) समर्थित शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के उम्मीदवार सुखविंदर कुमार सुखी तीसरे स्थान पर हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इंदर इकबाल सिंह अटवाल चौथे स्थान पर हैं. उपचुनाव में 19 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिसमें 54.70 फीसदी मतदान हुआ. यह 2019 के लोकसभा चुनावों में दर्ज 63.04 फीसदी से काफी कम मतदान है.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola