‘जय बजरंगबली’, कर्नाटक में सीएम पद के लिए होने वाली बैठक के पहले कांग्रेस का ट्वीट

Updated:
विज्ञापन
‘जय बजरंगबली’, कर्नाटक में सीएम पद के लिए होने वाली बैठक के पहले कांग्रेस का ट्वीट

Bengaluru: Karnataka Congress President D.K. Shivakumar offers party scarf to former Karnataka CM Siddaramaiah during celebrations after the party’s win in Karnataka Assembly elections, in Bengaluru, Saturday, May 13, 2023. (PTI Photo/Shailendra Bhojak)(PTI05_13_2023_000416B)

कर्नाटक में कांग्रेस अपनी जीत से बहुत ही ज्यादा उत्साहित है. रविवार को कांग्रेस ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा- जय बजरंगबली…इस ट्वीट पर यूजर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

विज्ञापन

कर्नाटक में नवनिर्वाचित कांग्रेस के विधायक सरकार गठन पर चर्चा करने के लिए आज शाम बैठक करने वाले हैं, जिसमें वे मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर अपनी राय देंगे. निवर्तमान विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्दरमैया और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष डी के शिवकुमार मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदार हैं. इन दो नामों में से किसी एक को चुनना कांग्रेस के लिए बहुत कठिन है. इस बीच कांग्रेस ने अपने ट्विटर वॉल पर एक तस्वीर के साथ ट्वीट किया है. ट्वीट में पार्टी ने लिखा- जय बजरंगबली 💪

कांग्रेस के ट्वीट में क्या है खास

कर्नाटक में कांग्रेस अपनी जीत से बहुत ही ज्यादा उत्साहित है. रविवार को कांग्रेस ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा- जय बजरंगबली…इस ट्वीट के साथ कांग्रेस ने एक तस्वीर भी साझा की है जिसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार और निवर्तमान विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्दरमैया नजर आ रहे हैं. तस्वीर की खास बात ये है कि इन तीनों नेताओं के पीछे बजरंगबली को दर्शाया गया है जो अपने दोनों हाथों से तीनों नेताओं को समेटते नजर आ रहे हैं.

ट्वीट पर आ रही है प्रतिक्रिया

कांग्रेस के इस ट्वीट पर यूजर लगातार कमेंट कर रहे हैं. जहां एक यूजर ने लिखा कि सत्य को परेशान करो… जब तक कर सको..वो सूर्य की किरण है निकलने के लिए लड़ती रहेगी और प्रकाश से जगत को प्रज्ज्वालित करेगी! लड़ेगे और जीतेंगे!! वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि खरगे जी के नाम के एक आप लोगों के अध्यक्ष हैं, उनको भी फ़ोटो में या क्रेडिट से दिया करो कभी…

Also Read: Karnataka Election Result: कर्नाटक में कौन बनेगा मुख्यमंत्री? खरगे से मिले सिद्धारमैया, शिवकुमार का इंतजार
लगाये गये पोस्टर

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस विधायक दल की बैठक रविवार शाम साढ़े पांच बजे शुरू होने की संभावना है और नवनिर्वाचित विधायकों को पहले ही बेंगलुरु आने का निर्देश दे दिया गया है. आठ बार के विधायक शिवकुमार और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने मुख्यमंत्री बनने की अपनी इच्छा सार्वजनिक रूप से जाहिर की है. कांग्रेस ने खासतौर से सिद्दरमैया और शिवकुमार के खेमों के बीच गुटबाजी को दूर रखने की चुनौती के साथ चुनाव प्रचार अभियान में प्रवेश किया था. कांग्रेस की जीत के बाद शिवकुमार और सिद्दरमैया के समर्थकों ने पोस्टर लगाया है और सीएम बनाने की मांग की है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola