ईरान-इजराइल में छिड़ सकती है बड़ी लड़ाई, मौलाना सैफ अब्बास ने की अपील, भारतीयों को सुरक्षित निकाले सरकार

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

The Israeli Iron Dome air defense system fires to intercept missiles during an Iranian attack over Tel Aviv, Israel, Sunday, June 15, 2025. AP/PTI(AP06_16_2025_000035A)

Israel vs Iran, Iran Israel War, Israel Iran Conflict, ईरान और इजराइल की जंग, इजराइल ईरान युद्ध

विज्ञापन

Israel vs Iran: ईरान और इजराइल में बीते पांच दिनों से लड़ाई जारी है. दोनों ओर से मिसाइल और ड्रोन से हमला हो रहा है. दोनों देशों के कई लोग हमले में मारे गए हैं. इस बीच शिया धर्मगुरु मौलाना सैफ अब्बास ने भारत सरकार से अपील की है कि वह बढ़ते इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच ईरान में फंसे भारतीय तीर्थयात्रियों को निकाले. उन्होंने भारत सरकार से अपील की है कि भारतीय तीर्थयात्री जो हज पर जाने का खर्च नहीं उठा सकते, वे ईरान और इराक के धार्मिक स्थलों पर जाते हैं. इन दोनों देशों में हमारे लोग फंसे हुए हैं. उन्होंने 16 जून को विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर को पत्र लिखकर भारत सरकार से ईरान और इराक में फंसे तीर्थयात्रियों को निकालने की अपील की थी.

भारतीयों से तेहरान छोड़ने को कहा गया

ईरान और इजराइल के बीच संघर्ष तेज होने की सूरत में तेहरान में सभी भारतीय नागरिकों को मंगलवार को शहर से बाहर सुरक्षित स्थानों पर जाने और दूतावास से संपर्क में रहने का परामर्श जारी किया गया है. तेहरान में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा “सभी भारतीय नागरिक जो तेहरान में हैं और दूतावास के संपर्क में नहीं हैं, उनसे अनुरोध है कि वे तुरंत तेहरान में भारतीय दूतावास से संपर्क करें और अपना स्थान तथा संपर्क नंबर प्रदान करें.

भारत सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

भारत सरकार ने अपने लोगों को ईरान से निकालने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है. यह नंबर है +9890 1014 4557 और +9891 2810 9115; +9891 2810 9109. नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने कहा कि ईरान और इजराइल में जारी घटनाक्रम को देखते हुए विदेश मंत्रालय में 24 घंटे संचालित नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है. बयान में कहा गया “नियंत्रण कक्ष का संपर्क विवरण इस प्रकार है- 1800 118 797(टोल-फ्री), +91-11-230 12113, +91-11-230 14104, +91-11-23017905, +91-9968291988 (व्हाट्सएप नंबर). इसके अलावा, तेहरान में भारतीय दूतावास ने संपर्क के लिए 24 घंटे संचालित आपातकालीन हेल्पलाइन स्थापित की है. इसमें कहा गया है, केवल कॉल के लिए: +98 912 810 9115, +98 912 810 9109; व्हाट्सएप के लिए: +98 901044557, +98 9015993320, +91 8086871709, बंदर अब्बास: +98 9177699036, जाहेदान: +98 9396356649 .

भारत सरकार ने जारी की गाइडलाइन

भारतीय मिशन ने सभी भारतीय नागरिकों और भारतीय मूल के लोगों को यह सलाह भी दी है कि जो अपने स्वयं के संसाधनों से तेहरान से बाहर जा सकते हैं, वे शहर के बाहर सुरक्षित स्थान पर चले जाएं. यह पोस्ट ऐसे समय में आया है जब इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष तेज हो गया है तथा उन्होंने पांचवें दिन भी एक दूसरे पर हमले किए हैं. मौजूदा परिस्थिति के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कनाडा में जी7 शिखर सम्मेलन से एक दिन पहले ही वापस वाशिंगटन के लिए रवाना हो गए. ट्रंप ने ईरानियों को तत्काल तेहरान छोड़ने की चेतावनी भी दी.

इजराइल ने किया हमला

इजराइल ने शुक्रवार की सुबह ईरान पर हमला कर दिया था और उसके परमाणु, मिसाइल और सैन्य ढांचे को निशाना बनाया था. बाद में ईरान ने इजराइल पर जवाबी हमला किया. इससे पहले ईरान में सभी भारतीय नागरिकों और भारतीय मूल के व्यक्तियों से सतर्कता बरतने, सभी अनावश्यक गतिविधियों से बचने, दूतावास के सोशल मीडिया खातों का अनुसरण करने और स्थानीय अधिकारियों के परामर्श के अनुसार सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने का अनुरोध किया गया था.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola