NDRF का डॉग, मैट पर बैठकर योग का दिखाया ऐसा कमाल कि लोगों के उड़ गए होश, देखें वीडियो

Updated:
विज्ञापन
International Yoga Day NDRF officer and dog do yoga

International Yoga Day NDRF officer and dog do yoga

International Yoga Day: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर NDRF के जवानों के साथ एक कुत्ते का योगा करते हुए वीडियो सामने है. कुत्ता अपने योगासन की प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन करता है, जिसका वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है और संदेश दे रहा है कि योगा सबके लिए है.

विज्ञापन

International Yoga Day: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कश्मीर के उधमपुर में तैनात राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) के जवानों का योगा करते हुए वीडियो सामने आया है. वीडियो में NDRF के जवानों को सुबह के समय अलग-अलग तरह के योगासन करते हुए देखा जा सकता है. लेकिन इस वीडियो में जो चीज सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच रही है, वह है NDRF के कुत्ते का योगासन.

वह योग मैट पर बैठकर तरह-तरह के योगासन बड़े आसानी से कर देता है, जो कि साबित करता है कि योगा कोई भी कर सकता है. NDRF के जवानों ने कुत्ते की तारीफ करते हुए बताया है कि वे उसे दो साल से योगा का अभ्यास करवा रहे हैं और अब वह इसमें माहिर हो गया है. योग अभ्यास में कुत्ते की उपस्थिति लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही है और संदेश दे रही है कि योग हर किसी के लिए है. इंसान से लेकर जानवर भी थोड़ा सा अभ्यास करके आसानी से योगा कर सकते हैं.

यह भी पढ़े: Heavy Rain Alert: पूर्वोतर में बारिश का कहर, इन राज्यों में होगी तेज बारिश

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola