Indus Water Treaty: प्यास से हलक सूखा तो भारत के सामने गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, सिंधु का जल छोड़ने की लगाई गुहार
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 14 May 2025 6:29 PM
Indus Water Treaty Pakistan Appeal
Indus Water Treaty: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने भारत पर हमले की कोशिश की, जिसका भारत ने करारा जवाब दिया. भारत ने पाकिस्तान के कई एयरबेस और आतंकवादी ठिकानों को तबाह कर दिया. भारत के जबरदस्त प्रहार के बाद पाकिस्तान ने सीजफायर की गुहार लगाई. सीजफायर के बाद पाकिस्तान ने एक बार फिर से भारत के सामने घुटने टेक दिए हैं. इस बार पाक ने सिंधु जल संधि को लेकर भारत से गुहार लगाई है.
Indus Water Treaty: ऑपरेशन सिंदूर से घबराया पाकिस्तान, एक बार फिर से भारत के आगे नाक रगड़ने के लिए मजबूर है. उसने भारत से सिंधु जल संधि पर एक बार फिर से विचार करने की गुहार लगाई है. उसने भीषण जल संकट का हवाला दिया है. पाकिस्तान के जल संसाधन मंत्रालय ने भारत के जल शक्ति मंत्रालय को पत्र लिखा और सिंधु जल संधि पर फिर से विचार करने की मांग की.
पाकिस्तान को सताया पानी का डर
पाकिस्तान के जल संसाधन मंत्रालय ने भारत के जल शक्ति मंत्रालय को पत्र लिखकर अपील की और कहा, भारत के सिंधु जल संधि स्थगित करने के फैसले से गंभीर जल संकट की स्थिति उपन्न हो सकती है. पत्र में भारत से इस मुद्दे पर पुनर्विचार करने की मांग की गई है.
सीजफायर के बाद भी स्थगित है सिंधु जल संधि
भारत के ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने भारत पर ड्रोन और मिसाइल से हमले की कोशिश की. जिसके जवाब में भारत ने पाक के कई एयरबेस को तबाह कर दिया. उसके एयर डिफेंस सिस्टम को नष्ट कर दिया. कार्रवाई से पाकिस्तान घबरा गया और भारत के डीजीएमओ को फोन कर सीजफायर की पहल की. बाद में दोनों देशों में सीजफायर हो गया. हालांकि भारत ने अपनी शर्तों पर सीजफायर किया. जिसमें भारत ने साफ कर दिया कि भारत पाकिस्तान पर प्रतिबंध को आगे भी जारी रखा जाएगा.
पाकिस्तान के खिलाफ कूटनीतिक और आर्थिक कार्रवाई जारी रहेगी: भारत
भारत ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ घोषित कूटनीतिक और आर्थिक प्रतिबंध अब भी प्रभावी हैं. इनमें सिंधु जल संधि का निलंबन भी शामिल है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत तब तक सिंधु जल संधि को लागू नहीं करेगा, जब तक पाकिस्तान आतंकवाद को समर्थन देना पूरी तरह बंद नहीं कर देता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










