ePaper

मध्य प्रदेश में उफनती नदी में बही एसयूवी, पूर्व मंत्री का 19 वर्षीय बेटा समेत तीन लोग बाल-बाल बचे

Updated at : 16 Sep 2023 10:13 AM (IST)
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में उफनती नदी में बही एसयूवी, पूर्व मंत्री का 19 वर्षीय बेटा समेत तीन लोग बाल-बाल बचे

बघेल के बेटे यश को तैरना आता है, लेकिन वह नदी के तेज बहाव में फंस गया. यश किसी तरह एक पेड़ की टहनी पकड़ने में कामयाब हो गया. जानें कैसे हुआ ये हादसा

विज्ञापन

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में भारी बारिश के बाद उफनाई चोरल नदी में शुक्रवार रात एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) बह गया. एक पुलिस अधिकारी ने इस बाबत जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि सूबे की पूर्व मंत्री रंजना बघेल के 19 वर्षीय बेटे समेत तीन लोग इस वाहन में सवार थे, जिन्हें पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बचा लिया.

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) उमाकांत चौधरी के मुताबिक, हादसा जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर एक ग्रामीण क्षेत्र में शुक्रवार रात हुआ, जब उफनाई चोरल नदी का पानी पुलिया पर आने के बावजूद एसयूवी को वहां से गुजारने की कोशिश की गई. चौधरी के अनुसार, हादसे के वक्त एसयूवी में राज्य की पूर्व मंत्री रंजना बघेल का बेटा यश (19), तेजस (24) और माल्या नाम के व्यक्ति सवार थे.

उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात 10 बजे के आसपास हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से तीनों को बचाया. आगे चौधरी ने बताया कि बघेल के बेटे यश को तैरना आता है, लेकिन वह नदी के तेज बहाव में फंस गया. यश किसी तरह एक पेड़ की टहनी पकड़ने में कामयाब हो गया. हमने कई प्रयासों के बाद रस्सी फेंककर उसे बचाया.

Also Read: मध्य प्रदेश में 18 सितंबर को होगा Adi Shankaracharya की 108 फीट प्रतिमा का अनावरण

इस बीच, चश्मदीदों ने बताया कि शुक्रवार शाम से जारी भारी बारिश के बाद इंदौर शहर के कई इलाकों में जलजमाव से जन-जीवन बेहाल हो गया है. इंदौर के जिलाधिकारी इलैयाराजा टी ने बताया कि शहर के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि भारी बारिश के चलते जिले के सभी विद्यालयों में शनिवार को अवकाश घोषित किया गया है.

Also Read: MP Election 2023: जन आशीर्वाद यात्रा, मध्य प्रदेश के आदिवासी समुदाय को रिझाने में जुटी शिवराज सरकार

मौसम विभाग के उप निदेशक वीपीएस चंदेल के मुताबिक, शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे से शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक इंदौर शहर में 171 मिलीमीटर (6.73 इंच) बारिश दर्ज की गई. उन्होंने बताया कि शहर में शनिवार को बेहद भारी बारिश होने का अनुमान है.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola