Indian Railways : यात्रीगण कृपया ध्यान दें! इस घोषणा के बाद रेलवे स्टेशनों पर बजने लगे छठ गीत

Updated:
विज्ञापन
Train For Bihar in Chhath puja

छठ पूजा में अपने घर जाने को बेताब लोग स्टेशन पर (Photo: PTI)

Indian Railways : रेलवे ने छठ महापर्व को देखते हुए एक पहल की है. प्रमुख स्टेशनों पर छठ के गाने सुनाई दे रहे हैं. इससे यात्रियों को सुखद अनुभव हो रहा है.

विज्ञापन

Indian Railways : रेलवे की ओर से छठ पूजा को देखते हुए बहुत ही अच्छी पहल की गई है. रेलवे छठ पूजा के शुभ अवसर पर यात्रियों के लिए स्टेशनों पर छठ गीत बजा रहा है. इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को त्योहार की पवित्रता से जोड़ना और उनकी यात्रा को और सुखद बनाना है. बिहार की राजधानी पटना, दानापुर, हाजीपुर, भागलपुर के अलावा जमालपुर, सोनपुर, नई दिल्ली, गाजियाबाद और आनंद विहार टर्मिनल जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ये गीत यात्रियों के कानों में गूंज रहे हैं. यात्रियों को इन गीतों से घर और संस्कृति की याद आती है, और उनकी यात्रा में भक्ति और खुशी का अनुभव होता है. यह कदम त्योहार की भावना के प्रसार में मदद कर रहा है.

छठ का त्योहार 25 अक्टूबर यानी शनिवार से शुरू हो रहा है. बिहार से बाहर रहने वाले लोग इस महापर्व में अपने घर आने को बेताब हैं. वे किसी भी तरह घर पहुंचना चाहते हैं. इस वजह से देश के कई रेलवे स्टेशनों में इन दिनों भारी भीड़ नजर आ रही है. लोग किसी भी तरह ट्रेन में बैठे नजर आ रहे हैं. इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं.

यह भी पढ़ें : Chhath Puja 2025 : आपके छठ गीत को पीएम मोदी करेंगे शेयर, बस करें ये छोटा सा काम

छठ पूजा 25 अक्टूबर से शुरू

साल 2025 का बड़ा लोक आस्था पर्व छठ पूजा 25 अक्टूबर, शनिवार से शुरू होकर 28 अक्टूबर, मंगलवार को समाप्त होगा. यह चार दिन का पवित्र उत्सव है, जिसमें व्रती श्रद्धा और नियमों के साथ सूर्य देव और छठी मइया की पूजा-अर्चना करते हैं. इस दौरान उपवास, अस्ताचलगामी और उद्याचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने जैसी परंपराएं निभाई जाती हैं, जिससे घर और परिवार में सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की जाती है.

यह भी पढ़ें : Chhath Mahaparv 2025, Surya Chalisa: कल होगा छठ महापर्व का शुभारंभ, जरूर करें सूर्य चालीसा का पाठ, सूर्य देव बरसाएंगे अपार कृपा

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola