Indian Railway Cancelled Train: सावधान! 23–26 दिसंबर तक कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें, देख लें सूची

दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे की कई ट्रेनें रहेंगी कैंसिल
Indian Railway Cancelled Train:दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 23 से 26 दिसंबर तक कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. यात्रा से पहले कैंसिल ट्रेनों की पूरी सूची जरूर देखें.
Indian Railway Cancelled Train: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों के लिए अहम सूचना जारी की है. नागपुर मंडल के डोंगरगढ़ सेक्शन में अप लाइन की अतिरिक्त लूप लाइन पर नॉन-इंटरलॉकिंग अपग्रेडेशन का कार्य किया जाएगा. यह काम 23 दिसंबर से 26 दिसंबर 2025 तक चलेगा. इस दौरान सुरक्षा और तकनीकी कारणों से कई ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से रद्द रहेगा.
रेलवे के अनुसार, इस कार्य का असर रायपुर मंडल की 11 और नागपुर मंडल की 10 ट्रेनों पर पड़ेगा. ऐसे में इस रूट से यात्रा करने वाले यात्रियों को पहले से अपनी यात्रा योजना में बदलाव करने की सलाह दी गई है. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले रद्द ट्रेनों की सूची जरूर जांच लें, ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके.
इतने दिन प्रभावित रहेगा ट्रेन संचालन
डोंगरगढ़ सेक्शन में नॉन-इंटरलॉकिंग अपग्रेडेशन का काम 23 से 26 दिसंबर तक चलेगा. हालांकि कुछ ट्रेनें 27, 28 और 29 दिसंबर को भी रद्द रहेंगी, क्योंकि ट्रैक और सिग्नल सिस्टम को पूरी तरह सामान्य करने में समय लगेगा. इस दौरान मुख्य रूप से मेमू और पैसेंजर ट्रेनें प्रभावित होंगी.
रद्द की गई ट्रेनों की पूरी सूची
- 68741 दुर्ग–गोंदिया मेमू – 27 दिसंबर
- 68743 गोंदिया–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू – 27 दिसंबर
- 68744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–गोंदिया मेमू – 27 दिसंबर
- 68742 गोंदिया–दुर्ग मेमू – 27 दिसंबर
- 68709 रायपुर–डोंगरगढ़ मेमू – 27 दिसंबर
- 68711 डोंगरगढ़–रायपुर मेमू – 28 दिसंबर
- 68713 गोंदिया–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू – 28 दिसंबर
- 68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–बालाघाट मेमू – 28 दिसंबर
- 68715 बालाघाट–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू – 28 दिसंबर
- 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–गोंदिया मेमू – 28 दिसंबर
- 68712 गोंदिया–डोंगरगढ़ मेमू – 28 दिसंबर
- 68710 डोंगरगढ़–रायपुर मेमू – 29 दिसंबर
- 68729 रायपुर–डोंगरगढ़ मेमू – 27 दिसंबर
- 68730 डोंगरगढ़–रायपुर मेमू – 28 दिसंबर
- 68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू – 26 दिसंबर
- 68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू – 27 दिसंबर
- 58205 रायपुर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पैसेंजर – 27 दिसंबर
- 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–रायपुर पैसेंजर – 28 दिसंबर
- 68721 रायपुर–डोंगरगढ़ मेमू – 27 दिसंबर
- 68723 डोंगरगढ़–गोंदिया मेमू – 27 दिसंबर
- 68724 गोंदिया–रायपुर मेमू – 28 दिसंबर
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ayush Raj Dwivedi
आयुष डिजिटल पत्रकार हैं और इनको राजनीतिक खबरों को लिखना, वीडियो बनाना और रिसर्च करना पसंद है. इससे पहले इन्होंने न्यूज इंडिया 24*7 में बतौर कंटेन्ट राइटर और रिपोर्टर काम किया है. इनको बिहार यूपी और दिल्ली की राजनीति में विशेष रुचि है. आयुष को क्रिकेट बहुत पसंद है
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




