भारतीय राजनीति के वे बड़े चेहरे, जिनकी जिंदगी अचानक हादसों में खत्म हो गई

Updated:
विज्ञापन
देश के वे नेता, जो दुर्घटना में मारे गए

Plane Crash : अजित पवार का आकस्मिक निधन उन अनगिनत दुखद घटनाओं की याद दिलाता है, जिनमें हवाई हादसों ने देश के प्रभावशाली नेतृत्व को असमय ही हमसे छीन लिया. आइए, एक नजर डालते हैं भारतीय राजनीति के उन चेहरों पर, जो दुर्घटना में मारे गए.

विज्ञापन

Plane Crash: महाराष्ट्र की राजनीति के लिए आज का दिन एक काले अध्याय के रूप में दर्ज हो गया है. राज्य के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के कद्दावर नेता अजित पवार का बुधवार सुबह बारामती में एक विमान दुर्घटना में निधन हो गया. वे 66 वर्ष के थे.

विज्ञापन

यह हादसा सुबह करीब 8:45 बजे हुआ, जब उनका चार्टर्ड प्लेन (लियरजेट 45) बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग की कोशिश कर रहा था. शुरुआती खबरों के मुताबिक, विमान रनवे से फिसलकर क्रैश हो गया. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने पुष्टि की है कि इस दुखद घटना में अजित पवार समेत विमान में सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें उनके निजी सुरक्षा अधिकारी और दो चालक दल के सदस्य शामिल थे.

देश के वे नेता, जो दुर्घटना में मारे गए

जब हादसों ने बदला देश का राजनीतिक नक्शा

अजित पवार का आकस्मिक निधन उन अनगिनत दुखद घटनाओं की याद दिलाता है, जिनमें हवाई हादसों ने देश के प्रभावशाली नेतृत्व को असमय ही हमसे छीन लिया. आइए, एक नजर डालते हैं भारतीय राजनीति के उन चेहरों पर, जिनका निधन हवाई हादसों से हुआ.

गोपीनाथ मुंडे
तारीख: 3 जून 2014
निधन: सड़क हादसे (कार क्रैश) में मौत
पार्टी: भारतीय जनता पार्टी (BJP)
पद: महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री और केंद्र में ग्रामीण विकास मंत्री

संजय गांधी
तारीख: 23 जून 1980
निधन: दिल्ली में सफदरजंग एयरपोर्ट के पास प्लेन हादसे में
पार्टी: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

माधवराव सिंधिया
तारीख: 30 सितंबर 2001
निधन: चार्टर्ड प्लेन क्रैश होने से मौत
पार्टी: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
पद: पूर्व सिविल एविएशन मंत्री और वरिष्ठ नेता

जी.एम.सी. बालयोगी
तारीख: 3 मार्च 2002
निधन: खराब विजिबिलिटी के कारण हेलीकॉप्टर क्रैश होने से मौत
जगह: आंध्र प्रदेश (कृष्णा जिले में एक तालाब में क्रैश)
पार्टी: तेलुगु देशम पार्टी (TDP)
पद: तत्कालीन लोकसभा स्पीकर

वाई.एस. राजशेखर रेड्डी
तारीख: 2 सितंबर 2009
निधन: हेलीकॉप्टर क्रैश होने से मौत
पार्टी: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
पद: तत्कालीन आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री

Also Read : दुर्घटना के वक्त अजित पवार VT-SSK/LJ45 प्लेन में सवार थे, कौन सी कंपनी बनाती है? क्या है स्पेसिफिकेशन?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola