पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

Updated at : 21 Mar 2026 9:38 AM (IST)
विज्ञापन
Indian gas tankers in Hormuz

भारतीय गैस टैंकर (File Photo PTI)

Hormuz : सैकड़ों जहाज खड़े हैं. कच्चे तेल की सप्लाई भी धीमी पड़ गई है. ऐसे में भारत के दो LPG टैंकर होर्मुज से गुजरने की तैयारी कर रहे हैं. तनाव के बीच भारत के लिए अच्छी खबर आई.

विज्ञापन

Hormuz : न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, आने वाले दिनों में भारत के दो LPG टैंकर होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की तैयारी में हैं. वहीं पिछले 24 घंटों में इस अहम रास्ते से कच्चे तेल की सप्लाई लगभग ठप हो गई है. इससे शिपिंग पर असर साफ नजर आ रहा है. शिपिंग डेटा और ट्रेड से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, थोड़े समय खड़े रहने के बाद जहाज जल्द ही फिर से चलना शुरू कर सकते हैं. फिलहाल क्षेत्र में बढ़े तनाव के चलते सैकड़ों जहाजों को एहतियातन बीच रास्ते में ही लंगर डालकर रुकना पड़ा है.

20% तेल होर्मुज स्ट्रेट से होकर गुजरता है

होर्मुज स्ट्रेट दुनिया में तेल और गैस सप्लाई का सबसे अहम रास्ता माना जाता है, लेकिन हालिया तनाव (ईरान और इजरायल-यूएस के बीच जंग) के बाद यहां आवाजाही पर असर पड़ा है. तेहरान की चेतावनी के बाद जहाजों की आवाजाही में रुकावट आई है. दरअसल, दुनिया के करीब 20% तेल और बड़ी मात्रा में LNG इसी रास्ते से गुजरती है. यही वजह है कि यहां किसी भी तरह के संकट का सीधा असर ग्लोबल एनर्जी सप्लाई और कीमतों पर पड़ता है.

यह भी पढ़ें : ट्रंप की ‘धमकी’ के बाद होर्मुज स्ट्रेट खुलवाने आगे आए 6 बड़े देश, ईरान को दी चेतावनी, क्या करेंगे?

शुक्रवार (20 मार्च) को बाजार से जुड़े आंकड़ों में सामने आया कि पिछले 24 घंटों में कोई भी कच्चे तेल का टैंकर होर्मुज से नहीं गुजरा. वहीं Kpler के डेटा के मुताबिक, अमेरिकी प्रतिबंधों के तहत एक खाली क्रूड टैंकर 18 मार्च को वापस ईरान की तरफ मुड़ गया.

दो LPG टैंकर हैं यूएई के शारजाह के पास

इसी हालात के बीच भारत के दो LPG टैंकर (पाइन गैस और जग वसंत) फिलहाल यूएई के शारजाह के पास हैं. ये आगे बढ़ने की तैयारी में हैं. MarineTraffic के शिप-ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, दोनों जहाजों ने सिग्नल देना शुरू कर दिया है कि वे जल्द ही इस रूट पर निकलने की तैयारी में हैं. मामले से जुड़े एक ट्रेड सूत्र के मुताबिक, ये टैंकर शनिवार (21 मार्च) को रवाना हो सकते हैं, हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola