‘खाने-पीने में दिक्कत और बिजली भी नहीं, बंकर में रहने को मजबूर’, यूक्रेन से लौटे छात्रों ने सुनाई आपबीती

Updated:
विज्ञापन
‘खाने-पीने में दिक्कत और बिजली भी नहीं, बंकर में रहने को मजबूर’, यूक्रेन से लौटे छात्रों ने सुनाई आपबीती

Kharkiv : ADDS THAT THE PERSONNEL CARRIER IS RUSSIAN – A Russian armored personnel carrier burns amid damaged and abandoned light utility vehicles after fighting in Kharkiv, Ukraine, Sunday, Feb. 27, 2022. The city authorities said that Ukrainian forces engaged in fighting with Russian troops that entered the country’s second-largest city on Sunday. AP/PTI(AP02_28_2022_000013A)

खबरों की मानें तो भारत, रूस के यूक्रेन पर हमला करने के बाद से युद्धग्रस्त देश में फंसे अपने नागरिकों को रोमानिया, हंगरी और पोलैंड के रास्ते स्वदेश ला रहा है. यूक्रेन के शहर सूमी से 600 छात्रों को निकालने का अभियान मंगलवार सुबह शुरू हुआ था.

विज्ञापन

Russia Ukraine Conflict : युद्धग्रस्त यूक्रेन के सूमी शहर से निकाले गए भारतीय छात्रों को पोलैंड के ज़ेजॉ शहर से लेकर ‘एयर इंडिया’ का एक विशेष विमान शुक्रवार सुबह दिल्ली पहुंचा. यहां पहुंचने के बाद छात्रों ने वहां के हालात के बारे जानकारी दी. यूक्रेन से वापस लौटे एक छात्र ने बताया कि वहां पर हमें बहुत कठिनाई हुईं, खाने-पीने में दिक्कत थी और बिजली भी नहीं था. हम बंकर में रहते थे, दूतावास ने हमारी बहुत मदद की. हम भारत सरकार को धन्यवाद करते हैं उन्होंने हमें वहां से निकाला. वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है.

एक अन्‍य छात्रा ने कहा कि हम वापस अपने देश आकर बहुत खुश हैं, वहां की हालत अभी खराब है. हम भारत सरकार को धन्यवाद करते हैं क्योंकि उन्होंने हमारे बारे में सोचा और बिना मांगे इतना कुछ किया. बताया जा रहा है कि विमान ने गुरुवार रात साढ़े 11 बजे ज़ेजॉ से उड़ान भरी थी और शुक्रवार सुबह पौने छह बजे वह दिल्ली पहुंचा.

undefined
क्‍या कहा छात्रों ने

छात्रों द्वारा ‘पीटीआई-भाषा’ के साथ साझा की गई जानकारी के अनुसार, पहली उड़ान प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्रों के लिए थी. उन्होंने बताया कि दूसरे विमान में चौथे-पांचवे वर्ष के छात्र आएंगे. तीसरा विमान उन लोगों के लिए है, जिनके पास पालतू जानवर हैं. इसके अलावा उसमें पांचवें-छठे वर्ष के छात्र और अगर कोई वहां रह गया है, तो उसे भी लाया जाएगा.

undefined
कैसे लाया जा रहा है छात्रों को

खबरों की मानें तो भारत, रूस के यूक्रेन पर हमला करने के बाद से युद्धग्रस्त देश में फंसे अपने नागरिकों को रोमानिया, हंगरी और पोलैंड के रास्ते स्वदेश ला रहा है. यूक्रेन के शहर सूमी से 600 छात्रों को निकालने का अभियान मंगलवार सुबह शुरू हुआ था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola