Watch Video : जमीन से आसमान की रक्षा, ऑपरेशन सिंदूर का नया वीडियो आया सामने

Updated:
विज्ञापन
Operation Sindoor New Video

Operation Sindoor New Video

Watch Video : भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर का नया वीडियो शेयर कर कहा, “जमीन से हमने आसमान की रक्षा की.” आप भी देखें यह वीडियो.

विज्ञापन

Watch Video : भारतीय सेना की ओर से ऑपरेशन सिंदूर का एक और वीडियो जारी किया गया है. वीडियो को वेस्टर्न कमांड ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया. वीडियो शेयर करते हुए कहा गया कि दुश्मन की मिसाइलों को बेअसर कर दिया गया. भारतीय सेना अभेद्य दीवार है. पाकिस्तान के खिलाफ भारत द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर का यह नया वीडियो यूजर को काफी पसंद आ रहा है. वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे सेना ने पाकिस्तानी मिसाइलों को नष्ट कर दुश्मन के इरादों को नाकाम किया. वीडियो के साथ सेना ने लिखा, “जमीन से हमने आसमान की रक्षा की.” यह वीडियो वायरल हो गया है और लाखों लोग इसे देख चुके हैं. देखें क्या है वीडियो में.

रविवार को एक वीडियो जारी किया गया था

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने अदम्य साहस दिखाया. सेना ने पाकिस्तान और पीओके में मौजूद आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया. सेना की इस कार्रवाई से पाकिस्तान के हौसले पस्त हो चुके हैं. जब पाकिस्तान ने भारत पर हमला करने की कोशिश की, तो भारतीय सेना ने ऐसा करारा जवाब दिया कि वह सीजफायर की गुहार लगाता नजर आया. इससे पहले भी रविवार को सेना ने ऑपरेशन सिंदूर का एक और वीडियो जारी किया, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे भारतीय जवानों ने आतंकियों को ऐसा सबक सिखाया, जिसे उनकी आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी.

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार को कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की सोच को राजनीतिक और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदल दिया है, और पूरी दुनिया ने यह बदलाव देखा है.

यह भी पढ़ें : Indian Navy Video: ‘याचना नहीं, अब रण होगा…’, इंडियन नेवी ने वीडियो जारी कर पाकिस्तान को दी चेतावनी

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola