India Pakistan War : ‘पाकिस्तान बोला रुकिए, भारत बोला- पहले सुधर जाओ’, पीएम मोदी ने की हाई-लेवल बैठक

Updated:
विज्ञापन
PM Modi holds a meeting with S Jaishankar, Rajnath Singh, NSA, CDS and chiefs of all the Armed Forces

PM Modi holds a meeting with S Jaishankar, Rajnath Singh, NSA, CDS and chiefs of all the Armed Forces

India Pakistan War : प्रधानमंत्री मोदी ने शीर्ष रक्षा और विदेश अधिकारियों के साथ बैठक की. भारत और पाकिस्तान ने सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति जताई. डीजीएमओ स्तर पर बातचीत हुई, पाकिस्तान की उकसावे वाली कार्रवाई का भारत ने प्रभावी जवाब दिया, ऑपरेशन सिंदूर के तहत स्ट्राइक की.

विज्ञापन

India Pakistan War : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपने आवास पर एक उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें देश के शीर्ष रक्षा और विदेश मामलों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान मौजूद रहे इसके अलावा एयर चीफ मार्शल एपी सिंह, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी और विदेश सचिव विक्रम मिस्री भी इस बैठक में शामिल हुए.

भारत-पाकिस्तान के बीच बनी बड़ी सहमति

शनिवार को भारत और पाकिस्तान के बीच एक अहम सहमति बनी, जिसके तहत दोनों देशों ने ज़मीन, समुद्र और हवा में सभी तरह की फायरिंग और सैन्य कार्रवाई को रोकने पर सहमति जताई है. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी दी कि भारत आतंकवाद के खिलाफ अपनी सख्त और बिना समझौते की नीति पर अडिग रहेगा उन्होंने लिखा, “भारत और पाकिस्तान ने आज फायरिंग और सैन्य कार्रवाई को रोकने पर सहमति बनाई है भारत ने हमेशा आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है और आगे भी अपनाता रहेगा”

पीएम मोदी ने एस जयशंकर, राजनाथ सिंह, एनएसए, सीडीएस और सभी सशस्त्र बलों के प्रमुखों के साथ बैठक की

डीजीएमओ स्तर पर हुई सीधी बातचीत

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने मीडिया को बताया कि पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) ने शनिवार दोपहर 3:35 बजे भारतीय डीजीएमओ को कॉल की थी इस बातचीत में दोनों देशों ने 5 बजे शाम से सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति जताई उन्होंने कहा, “आज दोनों देशों की सेनाओं को इस सहमति को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं डीजीएमओ स्तर की अगली बातचीत 12 मई को दोपहर 12 बजे फिर होगी”

भारत की जवाबी कार्रवाई

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई थी इसके जवाब में भारत ने 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च किया, जिसके तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) में 9 आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की गई इसके बाद पाकिस्तान ने कई बार बिना उकसावे के आर्टिलरी गन और ड्रोन का इस्तेमाल कर हालात को और भड़काने की कोशिश की विदेश सचिव मिस्री ने कहा कि पाकिस्तान की कार्रवाई उकसावे वाली और तनाव बढ़ाने वाली रही, लेकिन भारत ने हर स्तर पर उसका प्रभावी जवाब दिया है.

Also Read: भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर लागू होने के बाद सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगीं इंदिरा गांधी

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola