India Pakistan War: पाकिस्तान के हमले का भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब, तीन फाइटर जेट ध्वस्त

Updated:
विज्ञापन
India Pakistan War

India Pakistan War

India Pakistan War: गुरुवार को पाकिस्तान ने भारत नाकाम हमला किया. उसने ड्रोन और मिसाइलों के जरिए अटैक करने की कोशिश की. हालांकि भारतीय डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के हमले को पूरी तरह से निष्क्रिय कर दिया है. पाकिस्तान के हमले के बाद भारत ने भी जवाबी कार्रवाई की है.

विज्ञापन

India Pakistan War: गुरुवार रात पाकिस्तान के अचानक मिसाइल हमला कर दिया. पाकिस्तान के हमले को भारत ने नाकाम कर दिया है. भारत ने मिसाइल और ड्रोन हमलों को एयर डिफेंस सिस्टम से नष्ट कर दिया है. खबर है कि उसके तीन लड़ाकू विमानों को भी मार गिराया है. इंडियन डिफेंस सिस्टम ने एक एफ-16 और दो जेएफ-17 विमान को मार गिराया है. इससे पहले पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों का उपयोग करके उत्तरी और पश्चिमी भारत में 15 जगहों पर अटैक करने की कोशिश की थी. हालांकि भारतीय डिफेंस सिस्टम ने उसके हमले को पूरी तरह से नाकाम कर दिया. भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कराची और लाहौर में जवाबी कार्रवाई की है.

पाकिस्तान ने भारत पर किया नाकाम हमला

इससे पहले पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के सतवारी, सांबा, आरएस पुरा और अरनिया सेक्टर में 8 मिसाइलें दागीं. हालांकि सभी मिसाइलों को भारतीय वायु रक्षा इकाइयों ने रोक लिया. रक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भारत के डिफेंस सिस्टम एस-400 ने सभी मिसाइलों को मार गिराया है. पाकिस्तान ने अब तक भारत के 5 सैन्य ठिकानों पर हमले की नाकाम कोशिश की है.

भारत पूरी तरह सतर्क

भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम को सेना ने पूरी तरह एक्टिव कर दिया है. सेना ने सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों को तैनात किया है. डिफेंस सिस्टम लगातार पाकिस्तान के हमलों का जवाब दे रहे हैं. भारतीय फाइटर जेट्स ने भी उड़ान भरी है. पाकिस्तान के हमले के बाद से पूरे इलाके में सायरन की आवाज गूंज रही है. जम्मू के सांबा समेत कई इलाकों में पूरी तरह ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है.

विदेश मंत्री ने की इटली के विदेश मंत्री से बात

पाकिस्तान की ओर से नाकाम हमला किए जाने के बीच भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इटली के विदेश मंत्री से फोन पर बात की है. बातचीत में विदेश मंत्री ने उन्हें बताया कि आतंकवाद के खिलाफ भारत के सीमित और नियंत्रित एक्शन की जानकारी दी.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola